विकास और प्रगति में अंतर - difference between development and Growth

विकास और प्रगति में अंतर - difference between development and Growth

समाज में परिवर्तन से ही विकास और प्रगति की संकल्पना संबंधित है परंतु इनमें कुछ भेद भी निहित हैं। इनमें अंतर निम्न है।


I. विकास कल्याणकारी परिवर्तन है जो आर्थिक विकास और भौतिक समृद्धि से संबंधित है जबकि प्रगति वांछित दिशा में नियोजित परिवर्तन है और इसमें दिशा का निर्धारण पहलेही किया गया होता है।


ii. विकास का जुड़ाव संस्कृति के भौतिक पक्ष से होता है जबकि प्रगति का संबंध संस्कृति के भौतिक व अभौतिक पक्ष दोनों से होता है।


III. विकास में मूल्यों का प्रत्यक्ष संबंध होता है जबकि प्रगति प्रत्यक्ष रूप से तुल्य निर्णय के समावेश से जुड़ा हुआ है।


iv. विकास वैयक्तिकता और सामूहिकता दोनों का प्रतिनिधित्व करता है जबकि प्रगति का संबंध केवल सामूहिकता से है।


V. सामान्य तौर पर विकास सरल से जटिल की ओर संचारित होता है जबकि प्रगति के लिए ऐसा आवश्यक नहीं है कि वह एक अवस्था से दूसरी अवस्था तक गमन ही को प्रगति एक ही अवस्था में भी नियोजित हो सकता है।


Vi. विकास अंतिम स्तर की ओर ले जाने का साधन हो सकता है जबकि प्रगति से संबंधित परिवर्तन में एक अवस्था अपने अंतिम स्तर तक पहुँचती है।


विकास और प्रगति से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। इसके अंतर्गत उनकी विशेषताओं और प्रकार का वर्णन किया गया है। विकास और प्रगति में निहित अंतर का भी विश्लेषण करने का प्रयास किया गया है।