व्यक्तिगत अनुदेशन प्रणाली - personal instruction system
व्यक्तिगत अनुदेशन प्रणाली - personal instruction system
यह एक ऐसी प्रणाली है जिसमें अनुदेशन के वैक्तिकरण पर अत्यधिक बल दिया जाता है और अनुदेशन को छात्रों की योग्यता, रुचि और आवश्यकता के अनुरूप बनाने के प्रयास किए जाते हैं। व्यक्तिगत अनुदेशन प्रणाली एक ऐसी अनुदेशन प्रणाली है जो स्किनर द्वारा परिवर्तित अभिक्रमित अनुदेशन प्रणाली से ज्यादा व्यापक आधार वाली तथा ज्यादा लचीली है एवं जिसमे मानव शिक्षा की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है। अतः कहा जा सकता है कि व्यक्तिगत अनुदेशन प्रणाली वह प्रणाली है जिसमे सामूहिक शिक्षण के सभी गुण तथा विशेषताएँ समाहित करके व्यक्तिगत अनुदेशन प्रदान किया जा सकता है। इसमें मास्टरी लर्निंग तथा अभिक्रमित अनुदेशन की विशेषताओं को समाविष्ट किया जाता है। ग्रीन के अनुसार व्यक्तिगत अनुदेशन प्रणाली को यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इसमे शिक्षक प्रत्येक छात्र को एक व्यक्ति के रूप में अपनाता है इसमें एक छात्र तथा एक शिक्षक एक दूसरे के सामने बैठ कर अधिगम अनुदेशन प्रक्रिया में भाग लेते है चाहे कक्षा में छात्रों की संख्या 100 ही क्यों न हो।
वार्तालाप में शामिल हों