पोर्ट फोलियो - port folio

पोर्ट फोलियो - port folio


विद्यार्थी द्वारा किसी निर्धारित समय में किए गए कार्य की गणना इसके द्वारा की जाती है। इसे दैनिक रूप से देखा जा सकता है अन्यथा विद्यार्थी द्वारा किसी विशेष रुचिपूर्ण किए गए कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाता है। सभी कार्य को किसी खास वजह से समावेशित किया जाता है।


गुण


1. किस प्रकार किसी कौशल या ज्ञान का विकास हुआ। इसका अभिलेख द्वारा चित्रण प्रस्तुत किया जाता है। 


2. विद्यार्थी अपने अधिगम एवं विकास को इन अभिलेखों के माध्यम से प्रस्तुत करता है।


3. अधिगम एवं मूल्यांकन में विद्यार्थी की सक्रिय भूमिका रहती है।


सुझाव


1. पोर्टफोलियो विषय के चयन के लिए विद्यार्थियों को उत्साहित करना चाहिए।


2. स्पष्ट नाम व अंकन पोर्टफोलियो के लिए आवश्यक है। 


3. विद्यार्थी के विकास के साथ पोर्टफोलियो के स्तर में सुधार आवश्यक है।