साख का अर्थ , साख की परिभाषा - Meaning of credit, definition of credit

साख का अर्थ , साख की परिभाषा - Meaning of credit, definition of credit


'साख' का अंग्रेजी पर्यायवाची शब्द क्रेडिट है, जो लैटिन भाषा के शब्द क्रिडों से उत्पन्न हुआ है, जिसका तात्पर्य है मैं विश्वास करता हूँ। इस प्रकार साख का शाब्दिक अर्थ विकास अथवा भरोसा होता है। आर्थिक भाषा में साख शब्द का प्रयोग प्राय उधार लेन-देन या स्थगित भुगतान के लिए होता है। वैसे क्रेडिट शब्द का प्रयोग तीन अर्थो में किया जा सकता है-उधार लेन-देन में, व्यापार में किसी व्यक्ति की साख का अनुमान लगाने में तथा हिसाब लेखों में नाम अथवा जमा की प्रविष्टियों में। 


साख की परिभाषा


जेवन्स के अनुसार साख शब्द का अर्थ "भुगतान को स्थगित करना है। टॉमस के अनुसार, साख वह विश्वास है, जिसके आधार पर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को अपनी बहुमूल्य वस्तुएँ तथा सेवाएँ देता है, भले ही ये वस्तुएँ मुद्रा, सेवा तथा साख मुद्रा क्यों न हों और आशा करता है कि वह व्यक्ति इनको वापस लौटा देगा। जीड के शब्दों में, साख एक ऐसा विनिमय कार्य हैं जो एक निश्चित अवधि के उपरान्त भुगतान करने पर पूर्ण होता है।" इन सभी परिभाषाओं में साख को विश्वास पर आधारित स्थगित भुगतान माना गया है।