प्रभावशाली एच आर डी कार्यक्रम का निर्माण - Creating of an Impressive HRD Program



प्रभावशाली एच आर डी कार्यक्रम का निर्माण
                       
प्रभावशाली एच आर डी कार्यक्रमों का निर्माण:- 

(क) कार्यक्षेत्र पर प्रशिक्षण- जो प्रशिक्षण कार्यक्षेत्र पर ही दिया जाता है। इसके कई प्रकार हो सकते है:- 

कार्य अनुदेश प्रशिक्षण- कर्मचारियों का कार्य दिखाना, कार्य कर्मचारियों के द्वारा किया जाना कार्य को बार-बार दोहराना, समस-समय पर कर्मचारियों द्वारा कार्य की जांच करना। 

कार्य को रोटेट करना- कर्मचारियों की स्थितियों में परिवर्तन लाना। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रबंधक के स्तर पर लाना या कभी उत्पादन स्तर पर लेकर जाना। 

कोचिंच- यह प्रशिक्षण सुपरवाईजर व कर्मचारी के मध्य होता है। इसके द्वारा प्रदर्शन में सुधार तथा गलतियों का पता कर कर्मचारियों को बताया जाता है। 

मेंटरिंग-प्रशिक्षित कर्मचारी तथा अप्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ पेयर बनाकर कार्य करते है ताकि नए कर्मचारियों को कार्य अच्छे से करना आए तथा भविष्य में बेहतर कार्य करें।

(ख) कार्यक्षेत्र से अलग क्षेत्र पर प्रशिक्षण- यह प्रशिक्षण का एक साधारण तरीका है जिसमें कार्यक्षेत्र से दूर किसी अन्य क्षेत्र पर प्रशिक्षण दिया जाता है जैसे-

कार्य से दूर कर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा, शाम की कक्षाएं, सैंडविच कोर्स, उच्च शिक्षा में स्पोंसर कोर्स आदि।

(ग) कक्षा में प्रशिक्षण इस प्रशिक्षण के पांच प्रकार होते है:- 

लेक्चर - कार्य को मौखिक रूप से समझाना, कुछ अन्य साधनों इस्तेमाल भी किया जाता है। यह एक लोकप्रिय साधन है। अच्छे लेक्चर बहुत प्रभावकारी हो सकते है। 

चर्चा- यह एक दो पक्षीय संचार होता है। इसके अंतर्गत प्रश्न पूछे जा सकते है। 
जैसे - प्रयोग विधि- केस अध्ययन, भूमिका निभाना, व्यवहार मॉडल, अन्य प्रशिक्षण। 

कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण- जो प्रशिक्षण कम्प्यूटर द्वारा प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत फिल्म, विडियों, आडियो आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है।