मानव संसाधन विकास प्रबंधक की भूमिका - Role of Human Resource Development Manager
मानव संसाधन विकास प्रबंधक की भूमिका
मानव संसाधन विकास प्रबंधक द्वारा
कई प्रकार की भूमिका निभाई जाती है ताकि वह मानवीय संसाधनों का पूरी तरह उपयोग कर,
उनको संतुष्टि प्रदान करने के पश्चात् संगठन के उद्देश्यों को भी
कुशलतापूर्वक प्राप्त करें।
(1) परिवर्तन एजेन्ट:-
मानव संसाधन विकास प्रबंधक एक परिवर्तन
एजेन्ट की भूमिका निभाता है। यदि मानव संसाधनों में कुछ भी परिवर्तन आता है तो
उनके स्थान पर दूसरे साधन उपलब्ध करवाता है। अन्य प्रकार के बदलावों पर भी ध्यान
रखकर उनके प्रबंधण करने का कार्य मानव संसाधन विकास प्रबधंक करता है।
(2) सलाहकारः-
मानव संसाधन विकास प्रबंधक कर्मचारियों को कई विषयों पर सलाह प्रदान करता है।
संगठन से सम्बधित समस्यों को सुनना है तथा उचित सलाहें प्रदान करता है।
(3) विकासकर्ता:-
मानव संसाधन विकास प्रबंधक एक विकासकर्ता की भूमिका में कर्मचारियों को उनके विकास
से संबधी जानकारियां प्रदान करता है तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते है इसके
लिए कार्य करता है।
(4) नियोजन में प्रबंधण का सहयोगीः-
मानव संसाधन विकास प्रबंधक, संगठन की प्रबंधण
समिति द्वारा की जाने वाली नियोजन में सहयोगी का कार्य करता है। कर्मचारियों के
लिए जाने वाले विभिन्न निर्णयों के लिए प्रबंधण को सलाहे, मानव
संसाधन विकास प्रबंधक द्वारा ही दी जाती है।
(5) शोधकर्ताः-
मानव संसाधन प्रबंधक शोध के द्वारा यह पता लगाता है कि संगठन में कितनी संख्या में,
किस प्रकार के प्रशिक्षण, शिक्षा तथा दक्षता
वाले लोगों की आवश्यकता है तथा संगठन के कर्मचारियों की आवश्यकताओं, विकास कार्यों का भी शोधण करके एक शोधकर्ता की भूमिका निभाता है।
(6) परामर्शकर्ताः-
मानव संसाधन प्रबंधक एक ऐसा व्यक्ति होता है जो कर्मचारियों के सबसे समीप होता है।
कर्मचारियों को कार्य का प्रशिक्षण का प्रबंधण, उनका
विकास, उनकी गुणवता को बढावा देने का कार्य प्रबंधक ही करता
है तथा इन सब कार्यों में आवश्यक परामर्श
भी प्रबंधक द्वारा दिया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों