उद्योगीकरण की विशेषताएँ - Characteristics of Industrialization

उद्योगीकरण की विशेषताएँ - Characteristics of Industrialization

उद्योगीकरण की विशेषताएँ - Characteristics of Industrialization

उद्योगीकरण की विशेषताएँ निम्नानुसार है।


1. उद्योगीकरण का प्रत्यक्ष संबंध उत्पादन की प्रक्रिया से है। 


2. इस प्रक्रिया के दौरान अनेक प्रकार के नवीन उद्योगों को स्थापित किया जाता है।


3. उद्योगीकरण में हस्तचालित उत्पादन के स्थान पर मशीनी उत्पादन को महत्व दिया जाता है।


 4. उद्योगीकरण में मानव शक्ति और पशु शक्ति की जगह पर जड़ शक्ति (यथा कोयला, डीजल, पेट्रोल, अल विद्युत, परमाणु शक्ति आदि) का प्रयोग किया जाता है।


5. उत्पादन में श्रम विभाजन और विशेषीकरण पाया जाता है। 


6. उद्योगीकरण में उत्पादन व्यापक मात्रा में किया जाता है और यह उत्पादन कार्य शीघ्र गति से संपन्न होता है।


7. उद्योगीकरण में प्रौद्योगिक, वैज्ञानिक और तकनीकी पद्धतियों पर आधारित उत्पादन का प्रयास किया जाता है। 


8. इसमें प्राकृतिक संसाधनों का पूर्णरूपेण दोहन किया जाता है।


9. इससे आर्थिक विकास होता है और पूंजी के विकास और विस्तार पर जोर दिया जाता है। 


10.उद्योगीकरण में सामाजिक-आर्थिक गतिशीलता के तत्व पाए जाते हैं।


11. इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप परंपराओं, प्राचीन विश्वासों व मान्यताओं में कमी आती है। 


12. उद्योगीकरण के कारण नवीन उत्पादन संबंध व वर्ग व्यवस्था मजदूर और मालिक वर्ग का उभार होता है। 


13. इस प्रक्रिया से देश की पूरी आर्थिक संरचना परिवर्तितकी जा सकती है।