समाज कार्य में कार्यकर्ता द्वारा सेवार्थी की जांच के पक्ष.



1. सेवार्थी की वर्तमान समस्या और इस समस्या का प्रारम्भ:- कब से यह समस्या (या व्यवहार) चला आ रहा है, कब प्रारम्भ हुई, कहाँ पर प्रारम्भ हुई, यह समस्या (या व्यवहार), किसके विरूद्ध है, परिवार द्वारा इस सम्बन्ध में क्या किया गया है और क्या किया जा रहा है। 

2. सेवार्थी के विकास से सम्बन्धित तथ्य:- जन्म, स्तन्य-त्याग सोना, खाना- पीना, आदतें, गतिशीलता, मलमूत्र नियमन प्रशिक्षण, जीवन के प्रारम्भिक वर्शो के कोई प्रमुख अनुभव या घटनायें, आक्रामकता, मय आदि।

3. स्कूल प्रगतिः- सीखने में कठिनाइयां, प्रतिक्रिया आदि।

4. अमिघातज अनुभव:- बीमारी, दुर्घटना, बाधायें।

5. पारिवारिक पृष्ठभूमि। 

6. सांस्कृतिक एवं आर्थिक स्थिति।

7. महत्वपूर्ण पारिवारिक सम्बन्ध, मनोवृत्तियाँ और घटनायें:- छोटी आय में माता-पिता से बिछुड़ जाना, घरेलू दषायें, बहिन-भाईयों से सम्बन्ध, मित्रों से सम्बन्ध, दाम्पत्य। वैवाहिक सम्बन्ध, मनोविनोद, अभिरूचियों और गुण आदि। ये सूचनायें सेवार्थी के साथ बहुत दिनों तक किये गये साक्षात्कार द्वारा जुटाई जाती है और कार्यकर्ता को निदान में सहायता देती हैं।