सामुदायिक संगठन में निपुणताएं - Skill Of Community Organization



सामुदायिक संगठन में निपुणताएं 

(Skill Of Community Organization)



सामुदायिक संगठन में निपुणताएं :-   
              सामाजिक कार्यकर्ता की निपुणता का अपना अलग महत्व है। यहां कार्यकर्ता की निपुणता का सम्बन्ध उसकी कार्य  कुशलता  एवं सामुदायिक लक्ष्य की प्राप्ति से है। कार्यकर्ता की निपुणता उसकी सफलता का निर्णायक है।सामुदायिक कार्यकर्ता की निपुणता का संबंध न केवल सामुदायिक सदस्यों  में अपनी समस्याओं एवं साधनों को पहचानने की योग्यता के विकास से है बल्कि विभिन्न परिस्थितियों मे उपयुक्त निर्णय लेने की योग्यता के विकास से है।


निपुणता एवं प्रविधि का अर्थ  -
                                          सामान्यतः निपुणता एवं प्रविधि दोनों को एक दूसरे का पूरक माना जाता है। इसलिए दोनों का प्रयोग एक दूसरे के स्थान पर किया जाता है। वैसे दोनों के स्पष्ट अध्ययन से उनके मूलभूत अन्तरों का पता लगाया जा सकता है। सामान्यतः दोनों का अर्थ कार्यकर्ताओं के कार्य करने की योग्यता एवं दक्षता से लगाया जा सकता है।

       निपुणता एवं प्रविधि दोनो को अलग-अलग रुपों में व्यक्त करने के लिये निपुणता को व्यक्ति या कार्यकर्ता की कार्य करने की कुषलता एवं उसके कार्य करने के वेग से जोड़ा जा सकता है जबकि प्रविधि से तात्पर्य उन सुनिष्चित विधियों और तरीकों से है जिनसे कार्य को दक्षतापूर्ण ढंग से किया जा सकता है।


परिभाषाः-

1.    वेब्स्टर शब्दकोष के अनुसार -
       
           वेब्स्टर शब्दकोष के अनुसार निपुणता का तात्पर्य कार्य के क्रियान्वयन व उसे पूर्ण करने के ज्ञान एवं दक्षता से है। कार्यकर्ता में कार्यक्रम चलाने तथा उद्देष्य प्राप्त करने का ज्ञान एवं सामथ्र्य होनी चाहिये। यही कार्यकर्ता की निपुणता होती है।’’

2.    बी. राबिन्सन के अनुसार -

       ’’ निपुणता का अर्थ विषिष्ट वस्तु नियंत्रण तथा कार्य रुप में परिणत करने की क्षमता से है जिससे वस्तु मे होने वाला परिवर्तन प्रभावित होता है।’’


सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता में निपुणता

      
       एक कुशल सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता के लिए आवश्यक कुछ प्रमुख निपुणतायें निम्नलिखित हैः-

1.    स्वीकृति प्राप्त करने की निपुणता -

       सामुदायिक संगठन कार्य की सफलता सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता द्वारा प्राप्त स्वीकृति पर आधारित होती है। जब तक कार्यकर्ता समुदाय के विभिन्न भागों में निवास करने वाले विभिन्न जाति, धर्म, समूह, उप-समूह, संगठन विभिन्न सामाजिक -आर्थिक विषेषताओं वाले सदस्यों की परम्पराओं व्यवहार एवं कार्यकलापों को उसी रुप में नही स्वीकार करता। जब तक उसे समुदाय से स्वीकृति प्राप्त करना असम्भव है। इसलिये कार्यकर्ताआंे को समुदाय से स्वीकृति हासिल करने के लिए समुदाय के (निष्चित भू-भाग के कई भागों में निवास करने वाले) विभिन्न सामाजिक आर्थिक विषेषताओं वाले व्यक्तियों के कार्य-व्यवहार को उसी रुप में स्वीकार कर उनके कार्य-व्यवहार को सामुदायिक कार्य-व्यवहार के अनुरुप बनानी चाहिए।


2.    समुदाय को पहचानने की निपुणता -

       सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता में समुदाय की स्थिति का सूक्ष्म अध्ययन करने की योग्यता होना आवष्यक है। अर्थात् कार्यकर्ताओं में समुदाय की वर्तमान आवष्यकताओं एवं समस्याओं का अध्ययन करने की निपुणता होनी चाहिए कार्यकर्ता की व्यक्तिगत निपुणता ही उसे समुदाय के सदस्यों की आवष्यकता एवं समस्याओं को विभिन्न अध्ययन विधियों के प्रयोग से पहचानने में सहायता होती है। 


3.    एकत्रित सूचनाओं को प्रस्तुत करने की निपुणता -

       एक कार्यकर्ता के लिए आवष्यक है कि वह विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विषेषताओं वाले सदस्यांे की समस्याओं, आवष्यकताओं एवं उपलब्ध विभिन्न साधनांे से सम्बन्धित सूचनाओं का श्रेणीकरण कर इस प्रकार प्रस्तुत करें विभिन्न समस्या एवं आवष्यकता विषेष से सम्बन्धित विभिन्न जाति, धर्म, समूह, समूह के सदस्यांे की संख्या स्पष्ट हो सके।



 4.    सामुदायिक शक्तियों को आंकने की निपुणता -

       किसी समुदाय का भावी स्वरुप उस समुदाय की सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक विषेषताओं पर निर्भर होता है। इसलिए सामुदायिक कार्यकर्ता में समुदाय में उपलब्ध शक्तियों को आंकने की निपुणता होनी चाहिए।


5.    संगठन कायम करने की निपुणता -

       एक निपुण कार्यकर्ता जानता है कि सामुदायिक संगठन कार्य की सफलता में संगठन की स्थापना के बिना सम्भव नही है। इसलिए वह अपनी निपुणता से संगठन की आवष्यकता लोगों को महसूस कराता है।


6.    सहभागी निर्णय को प्रोत्साहित करने की निपुणता 

       एक निपुण कार्यकर्ता को सामुदायिक संगठन कार्य की सफलता के लिए विभिन्न निर्णयों में सदस्यों की सहभागिता के महत्व का पूर्ण ज्ञान होता है। इसलिए सामुदायिक संगठन कार्य के प्रत्येक निर्णय में वह अपनी निपूणता से समुदाय के उन सभी जाति, समूह, समुदाय के औपचारिक एवं अनौपचारिक पूर्ण सदस्यों को सहभागी बनाता है।


7.    कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की निपुणता -

       सक्षम कार्यकर्ता आवष्यक कल्याणकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में उन सभी औपचारिक एवं अनौपचारिक सदस्यों, संगठनों, समूहों, उपसमूहों के सदस्यों को प्रोत्साहित करता है जो किसी न किसी प्रकार से सम्बन्धित है।


8.    समुदाय के अनुरुप कानून एवं नीतियों में परिवर्तन लाने की निपुणता -

       सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता समुदाय के कल्याण की दिषा में कानूनों में आवष्यक परिवर्तन लाने के लिये समुदाय के सदस्यांे को संगठित करता है। इसी प्रकार षिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण एवं आर्थिक नीतियों में आवष्यक परिवर्तन लाने के लिए सदस्यों को सम्बन्धित विभाग एवं संगठन तक पहुंचाने में मदद करता है।


9.    उपलब्ध साधनों के संचालन की निपुणता -

       एक सफल सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता के लिए आवश्यक  है कि वह समुदाय के लिए उपलब्ध विभिन्न षिक्षा, स्वास्थ्य,कल्याण, रोजगार एवं आर्थिक विकास सम्बन्धी आन्तरिक एवं बाह्य साधनांे को संचालित कराये। इस कार्य की सफलता के लिए कार्यकर्ता समुदाय में स्थापित संगठन की शक्तियों का प्रयोग विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी साधनों को सक्रिय बनाने में करता है।



10.  मूल्यांकन एवं ऐच्छिक परिवर्तन की निपुणता -

       एक निष्चित समय के पष्चात् निपुण कार्यकर्ता निर्धारित उद्देष्य और उपलब्धियों की तुलना करता है और समुदाय के अधिकाधिक सदस्यों से इस बारे में विचार-विमर्ष करता है। कार्यक्रम में आयी हुई रुकावटों को नोट कर उसे सामूहिक चर्चायें  के लिए रखता है तथा परिवर्तन के लिए लोगों के सुझाव आमंत्रित कर परिवर्तन लाने का प्रयास करता है।