वैदिक कालीन शिक्षा व्यवस्था की कमियाँ - Disadvantages of Vedic period education system
वैदिक कालीन शिक्षा व्यवस्था की कमियाँ - Disadvantages of Vedic period education system
• वैदिक कालीन शिक्षा व्यवस्था में धर्म को अत्याधिक महत्व दिया गया था।
• वैदिक काल के उत्तरार्द्ध में स्त्रियों की शिक्षा की उपेक्षा होने लगी थी। गुरु कुलों में लड़कियों की शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी।
• वैदिक कालीन शिक्षा व्यवस्था में शुद्र को हेय दृष्टि से देखा जाता था उनकी शिक्षा की कोई व्यवस्था इस काल में नहीं थी।
• इस काल में संस्कृत में शिक्षा देने से लोक भाषाओं की उपेक्षा हुई।
• वेदिक काल के उत्तरार्द्ध में शिक्षा धर्म पर आश्रित हो जाने के कारण नवीन विचारों को स्वीकारना बंद कर दिया इस कारण रूढ़िवाद तथा अंधविश्वासों को बढ़ावा मिला।
• सांसारिक जीवन की शिक्षा की उपेक्षा इस काल में आध्यात्मिक पक्ष पर अधिक ध्यान दिया गया।
• शारीरिक श्रम का महत्व इस शिक्षा व्यवस्था में कम था।
• नवीन धर्मों के प्रति भी इस काल में उचित दृष्टि नहीं थी।
उपरोक्त दोषों के फलस्वरूप वैदिक कालीन शिक्षा समाज की तत्कालीन आवश्यकताओं तथा परिस्थितियों की दृष्टि के अनुकूल सिद्ध न हो सकी तथा धीरे-धीरे पतन की ओर अग्रसर होने लगी।
वार्तालाप में शामिल हों