निवेश , श्रम तथा उसकी माप - Investment, labor and its measurement
निवेश , श्रम तथा उसकी माप - Investment, labor and its measurement
श्रम तथा उसकी माप (Labour and Measurement )
वर्तमान समय में लागत तथा उत्पादकता दोनों ही अध्ययनों में श्रम एक महत्वपूर्ण निवेश है। सामान्यतः विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि श्रम निवेश मापन का उपयुक्त आधार, एक फर्म, एक उद्योग, एक क्षेत्र, जैसा भी विषय हो, के अन्तर्गत वास्तविक मानव श्रम घण्टों की कुल संख्या है। थोड़ा यदि हम विचार करें तो विदित होता है कि यद्यपि इसके लिए वास्तविक श्रम घण्टों के प्रयोग हेतु परामर्श दिया जा सकता है किन्तु एक उद्योग में उपलब्ध श्रम सेवायें भी अत्यधिक महत्वपूर्ण हो सकती है। क्योंकि इसे एक दिए हुए समय अवधि के दौरान प्राप्त उत्पाद तथा उसी अवधि में श्रम सेवाओं के प्रवाह के बीच सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करना होगा। कभी-कभी आनुभविक अध्ययनों में श्रम इकाई गणना के प्रयास दोनों ही रूपों में (उपलब्ध श्रम सेवाओं तथा वास्तविक प्रयोगित श्रम सेवाओं) किया गया है।
उपलब्ध श्रम सेवाओं के आधार पर की गई गणनाओं के द्वारा देश की श्रम शक्ति, प्रयोगित श्रम शक्ति दी हुई श्रम कार्यक्षमता के आधार पर उद्योग की सही दिशा का ज्ञान प्राप्त होता है।
श्रम - निवेश की गणना के लिए उपर्युक्त मापदण्ड को निश्चित करने से पूर्व नियोजन के आँकड़ों के क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषय पर भी विचार करना होता है। प्रतिवेदित रोजगार ऑकड़ों की पद्धति में, विशेष कर जब आकलन में दो देश अथवा एक निजी क्षेत्र की फर्म तथा एक सार्वजनिक क्षेत्र की फर्म सम्मिलित हो तो अत्यधिक असमता की सम्भावना होती है। आमतौर पर निजी फर्मों में आकस्मिक श्रम अथवा अनुरक्षण श्रम शक्ति को वेतन चिट्ठे पर नहीं दर्शाया जाता है। इसी प्रकार जब संयुक्त राज्य अमेरिका के श्रम उत्पादकता की तुलना सोवियत रूस की श्रम उत्पादकता के साथ करनी हो तो सामान्य तुलनीय निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए श्रम- अंकों के योगकरण में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।
क्योंकि जब संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रशिक्षार्थी तथा नौसिखुओं को भी मजदूरी कमाने वालों में सम्मिलित किया जाता है तो दूसरी ओर सोवियत रूस में इस वर्ग को शामिल नहीं किया जाता है। इसलिए इसमें बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है कि एक और जहाँ एक देश / फर्म के लिए सभी सहायक तथा अप्रत्यक्ष श्रमिकों को मजदूरी कमाने वालों में माना जाता है, तो उपयुक्त तुलना हेतु यह आवश्यक है कि इसी प्रकार की अवधारणा अन्य देश / फर्म में भी मानी जानी चाहिए। अन्य शब्दों में अध्ययन के उद्देश्य को सार्थक बनाने के लिए तथा यदि श्रमिकों के किसी निश्चित वर्ग को गणना में सम्मिलित करना हो तो इस बात की सावधानी रखनी चाहिए कि यह अध्ययन के अन्तर्गत सम्मिलित उत्पादन की सभी इकाइयों के लिए उपयुक्त हो।
यह व्यापक रूप से ज्ञात है कि श्रम-निवेश व्यवसाय, कुशलता तथा अनुभव के रूप में इसकी रचना के अनुसार यथार्थ होगा तथा श्रम कार्य घण्टो पर आधारित अध्ययन श्रम शक्ति में गुणात्मक विभिन्नताओं को नहीं बतला सकते हैं तो भी एक सामान्य मापनीय इकाई के कौशल, रचना आदि को प्रदर्शित करने के लिए कुछ भारित अवस्था को विकसित किया जाना चाहिए। सामान्यतः श्रम को प्रदत्त कीमत (अर्थात् मजदूरी, वेतन) को सभी प्रकार की कुशलता सम्बन्धी विभिन्नताओं के उपयुक्त मापन में लिया गया है। तदापि अनेक अध्ययन श्रम निवेश, श्रम कौशल आदि के लिए एक मोटे अनुमान के तौर पर आधार वर्ष में दी गई औसत मजदूरी पर बल देते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों