मुआवजे का महत्व - importance of compensation

मुआवजे का महत्व - importance of compensation


मुआवजे मानव संसाधन प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण भाग है जो कर्मचारियों को कार्यों के प्रति


प्रेरणा देने तथा संगठन के प्रभावीकरण को बढाने में सहायक है। मुआवजों के महत्व निम्नलिखित हो सकते है।


(1) प्रतिभाओं का आकर्षण व संचय:- मुआवजों के द्वारा कर्मचारियों को संगठन के प्रति कार्यों


के लिए आकर्षण व कुशल कर्मचारियों का संचय किया जाता है।


(2) बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा:- मुआवजे मुख्यत दो प्रकार के हो सकते है-मौद्रिक व अमौद्रिक। इन मुआवजों के द्वारा कर्मचारियों को अधिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है, अधिक कार्य कर कर्मचारी अधिक मौद्रिक लाभ प्राप्त कर व्यक्तिगत रूप से भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते है।

(3) लागत प्रभावीकरण:- मुआवजे कर्मचारियों को तभी प्राप्त होते है यदि कर्मचारी कुशलतापूर्वक संगठन के लिए कार्य कर संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहायक होते है।

इन उद्देश्य में एक उद्देश्य लागत को न्यूनतम करना भी होता है। कर्मचारी कुशलतापूर्वक कार्य कर लागत को कम करके मुआवजे प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।


( 4 ) छवि का निर्माणः - मुआवजों की प्राप्ति से कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र के प्रति संतुष्टि प्राप्त होती है, कर्मचारियों के द्वारा किए गए परिश्रम के परिणाम उन्हें उच्चीय रूप से प्राप्त होते है इससे कर्मचारियों व लोगों की नजरों में संगठन की एक बेहतर छवि का निर्माण होता है।


(5) समानता की भावना :- कर्मचारियों के अपने कार्यो के अनुकूल मुआवजे मिलने पर उनमें नीच व उच्च स्तर की भावनाएं पैदा नहीं होती जो कार्य अधिक करेगा उसे मुआवजा भी अधिक प्राप्त होगा इस बात से कर्मचारियों के अंदर समानता की भावना का विकास होता है।


(6) व्यवहारों पर प्रभावः- उचित मुआवजा रणनीति के द्वारा कर्मचारियों के व्यवहारों पर भी प्रभाव पड़ता है। कर्मचारियों का व्यवहार संगठन, सहयोगी के लिए सकरात्मक रहता है।


(7) प्रशासनिक कुशलता:- कर्मचारी संगठन के लिए कार्य कर उचित मुआवजे प्राप्त कर, एक उचित प्रणाली के अनुरूप कार्य करते हैं। इससे प्रशासनिक कुशलता को बढ़ावा मिलता है।