समाज कार्य अनुसंधान की विशेषताएँ - Characteristics of Social Work Research


(1) यह समाज कार्य का एक सहायक तरीका है क्योंकि इसके द्वारा सेवार्थी की सहायता प्रत्यक्ष रूप से नहीं की जाती है। 

(2) यह वैज्ञानिक तरीकों को अपने कार्यक्रम के अन्तर्गत उपयोग में लाता है।
 इसमें  (3) सेवार्थियों को अधिक वैज्ञानिक ढंग से सेवा प्रदान करने के लिए नये तरीकों की खोज की जाती है। 

(4) इसके द्वारा कार्यकर्ता को नवीन ज्ञान, प्रविधि, निपुणता तथा कौशल प्राप्त होता है। 

(5) उपलब्ध ज्ञान को प्रमाणित किया जाता है। 

(6) सामाजिक घटना के कारण संबंधी कारकों की खोज की जाती है।

 (7) पुरानी उपकल्पनाओं का परीक्षण किया जाता है। निम्नलिखित चरणों का उपयोग किया जाता है :-

 (1) समस्या क्षेत्र के विषय का चुनाव, 

(2) समस्या का परिसीमन,

 (3) उपलब्ध सामग्री का अध्ययन,

 (4) उपकल्पना का निर्माण,

 (5) प्रश्नावली का निर्माण तथा 

(6) प्रारम्भिक परीक्षा, तथ्यों का संकलन, तथ्यों का विश्लेषण एवं प्रतिवदेन-निर्माण इत्यादि।