अवलोकन की विशेषताएँ - Characteristics of Observation

अवलोकन की प्रमुख विशेषताएँ - Characteristics of Observation

अवलोकन की प्रमुख विशेषताएँ - Characteristics of Observation


अवलोकन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नानुसार हैं


1) अवलोकन पद्धति प्राथमिक आंकड़ों को संकलित करने की प्रणाली है।


2) यह एक प्रत्यक्ष पद्धति है, जिससे शोधकर्ता अध्ययन की जाने वाली सामग्री से ज्यादा संपर्क स्थापित करता है।


3) अवलोकन पद्धति में विषय-वस्तु का सूक्ष्म निरीक्षण किया जाता है। 


4) अवलोकन प्रविधि में ज्ञानेन्द्रियों का पूर्ण उपयोग होता है। यद्यपि अवलोकन में हम सुनने एवं बोलने का भी इस्तेमाल करते हैं परंतु इसमें अधिक महत्व नेत्रों को ही दिया जाता है। 


5) यह एक व्यवस्थित तथा जान बूझकर नेत्रों की सहायता से किया जाने वाला निरीक्षण है। 






6 ) इस प्रविधि का इस्तेमाल 'सामूहिक व्यवहार' के अध्ययन के लिए किया जाता है। इस प्रकार वैयक्तिक अध्ययन विधि के लिए अवलोकन प्रविधि सबसे उत्तम प्रणाली होती है। 


7) अवलोकन पद्धति एक विशुद्ध, व्यावहारिक तथा वैज्ञानिक पद्धति है।


8) यह पद्धति उपकल्पना के निर्माण में सहायक की भूमिका वहन करती है।