व्यक्तित्व एवं मानव व्यवहार - Personality and Human Behaviour

व्यक्तित्व एवं मानव व्यवहार - Personality and Human Behavior

 व्यक्तित्व एवं मानव व्यवहार - Personality and Human Behavior


व्यक्तित्व एवं मानव व्यवहार विषयक इस इकाई को निम्नलिखित रूप से प्रस्तुत किया गया है संसार का हर एक व्यक्ति एक दूसरे से भिन्न होता है। व्यक्तित्व में आपकी बारीरिक एवं संवेगात्मक अभिवृत्तियां तथा प्रतिक्रियायें निहित होती है। व्यक्तित्व हर एक व्यक्ति का एक बिल्कुल ही अलग चिन्तन करने, व्यवहार करने एवं अनुभव करने का तरीका होता है।


व्यक्तित्व से तात्पर्य उन विशिष्ट तरीकों से है जिनके द्वारा एक व्यक्ि दूसरे व्यक्तियों और स्थतियों के प्रति अनुक्रिया करता है। हर एक बड़ी सरलता से इस बात का वर्णन कर सकते हैं कि वे किस तरीके से विभिन्न परिस्थितियों के प्रति अनुक्रिया करते हैं; जैसे खुशमिजाज, शांत, गंभीर इत्यादि शब्दों के द्वारा प्रायः व्यक्तित्व का वर्णन किया जाता है।


व्यक्तित्व का शाब्दिक अर्थ लैटिन शब्द परसोना से लिया गया है। परसोना उस मुखौटे को कहते हैं जिसे अपनी मुख रूपसज्जा को बदलने के लिए रोमन नाटकों में अभिनेता उपयोग में लाते थे। अभिनेता जिस मुखौटे को अपनाता है, दर्शक उससे उसी अनुरूप भूमिका की प्रत्याशा रखते हैं।