महिला संगठन और मुस्लिम स्त्रियों के मुद्दे और अलगाववाद - Women's organization and issues of Muslim women and separatism

महिला संगठन और मुस्लिम स्त्रियों के मुद्दे और अलगाववाद - Women's organization and issues of Muslim women and separatism


सन 1936 में पंजाब प्रांतीय मुस्लिम लीग की साधारण सभा में जो तय हुआ, उसके अनुसार ए आई. डब्ल्यू. सी. मुस्लिम महिला लीग की एक उपसमिति के बतौर कम करने लगी. इसका लक्ष्य था, मुस्लिम महिलाओं की राजनैतिक चेतना को जागृत करना. इस संगठन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने परदा प्रथा का विरोध किया व स्वयं भी परदे का परित्याग किया. इस संगठन से जुड़ी कार्यकर्ता जन्म नियन्त्रण के पक्ष में भी बोलती थीं.

इस संगठन से जुड़ी बेगम शरीफा हाफिज अली भारत विभाजन की राजनीति का विरोध करती थीं. आगे चलकर हालाँकि इस महिला संगठन पर भी अलगाववादी तत्वों ने अपना कब्जा जमाना शुरू किया. अंततः विभाजनकारी तत्व प्रभावी हुए और 1944 आते-आते मुस्लिम महिला कार्यकर्ता ए. आई. डब्ल्यू. सी. को छोड़कर चली गयीं और आगे चलकर विभाजन के बाद इन्होंने पाकिस्तान महिला परिषद का गठन कर लिया.