समूह अध्ययन हेतू निर्देशिका - Intention for Group study Directory
समूह अध्ययन हेतू निर्देशिका - Intention for Group study Directory
समूह कार्य को
स्पष्ट रूप से समझने के लिए ट्रेकर ने एक निर्देशिका का निर्माण किया है जिसके
आधार पर समूह कार्य से संबंधित उठने वाले प्रश्नों का उत्तर ढूँढा जा सकता है ये
निर्देशिका निम्ननुसार है-
समूह का इतिहास –
v समूह
ने कब कार्य करना प्रारंभ किया ?
v किसलिए,किसके द्वारा तथा किन कारणों से समूह का प्रारंभ किया गया है?
v भूतकाल
में किन संस्थाओं ने समूह के साथ कार्य किया ?
v यह किस
प्रकार का समूह है- कल्याणकारी समूह, कक्षा,क्लब या अन्य प्रकार का ?
समूह की विशेषताएँ-
v सदस्यों
की आयु की सीमा क्या है ?
v समूह
सदस्यों का लिंग क्या है ?
v सांस्कृतिक
पृष्ठभूमि क्या है अथवा वे किस राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं?
v समूह
सदस्य किस प्रकार समय का उपयोग करते हैं- स्कूल में ,काम में
या अन्य किसी प्रकार से?
v वर्तमान
समय में उसका संगठन किस प्रकार का है ?
v सदस्यों
में संबंधों की क्या विशेषताएँ हैं?
v समूह
क्या कोई प्रमुख छोटा समूह भी रखता है?
v समूह
में सामाजिक नियंत्रण प्रक्रिया का क्या कोई प्रमाण है ?
v संस्था
और समुदाय में समूह की क्या स्थिति है ?
v समूह
का भूतकालीन अनुभव क्या रहा है तथा समूह-सदस्य किस प्रकार इसका मूल्यांकन करते है ?
v क्या
समूह-सदस्यों में भाग लेने में समानता एवं सन्तुलन है ?
v समूह
विकास कर रहा है या विघटित हो रहा है ?
v समूह
किस प्रकार नये सदस्यों का प्रवेश करता है ?
v समूह
किस प्रकार अपने कार्यक्रम व व्यवसाय को चलाता है ?
समूह में व्यक्ति
v प्रत्येक
सदस्य की उम्र, लिंग, प्रजाति, तथा शैक्षिक पृष्ठभूमि क्या है ?
v समूह
में व्यक्ति का क्या स्थान है ?संस्था में क्या स्थान है ?
तथा समुदाय में क्या स्थिति है ?
v व्यक्ति
किस प्रकार अन्य व्यक्तियों के साथ आसानी से, भाग लेता है ?
v व्यक्ति
की रूचियाँ तथा योग्यताएँ क्या हैं ?
v समूहों
में व्यक्ति का पूर्व- अनुभव कैसा रहा है ?
v किस
प्रकार के घर से तथा सामुदायिक वातावरण से वह आया है ?
v समूह
की क्रियाओं में किस सीमा तक सदस्य भाग ले रहा है ?
v समूह
के कार्यों में कितना उत्तरदायित्व ग्रहण करता है तथा प्रोत्साहन देता है ?
v वह
समूह में कोई स्थान ग्रहण करता है, क्या चेयरमैन या अन्य
उत्तरदायित्व ग्रहण करता है ?
v व्यक्ति
किन अन्य संस्था और समूदाय के समूहों में सक्रिय है ?
समूह-कार्यकर्ता
संबंध कैसा है?
v वर्तमान कार्यकर्ता से पहले समूह
के कार्यकर्ता कौन-कौन थे तथा उनका समूह से कैसा संबंध था ?समूह-सदस्य
उनके विषय में क्या कहते हैं ?
v वर्तमान
कार्यकर्ता का समूह से कैसा संबंध है ?समूह कार्यकर्ता से
क्या अभिलाषा रखता है ?
v कार्यकर्ता
का वर्तमान संबंध सदस्यों के साथ कैसा है ?
v वर्तमान
कार्यकर्ता अपनी भूमिका को किस प्रकार समूह के साथ परिभाषित करता है ?अन्य कार्यकर्ताओं का उपयोग समूह किस प्रकार करेगा-साधन के रूप में या
कार्यक्रम में सहायक सामग्री के रूप में
कार्यक्रम
v कार्यक्रम
के तरीके में समूह ने क्या किया है तथा वर्तमान रूढियों क्या है ?
v कार्यक्रम
किस प्रकार नियोजित किया जाता है तथा भूतकाल में किस प्रकार चलाया जाता है ?कार्य के क्रियान्वयन का वर्तमान तरीका क्या है ?
v कार्यक्रम
किस सीमा तक समूह की आवश्यकताओं को संतुष्ट करने में समर्थ हो पा रहा है ?
v किस
सीमा तक कार्यक्रम साधारण क्रियाओं से जटिल क्रियाओं की ओर अग्रसर हुआ है ?
v समूह की
आवश्यकताओं एवं रूचियों को पूरा करने के लिए क्या साधन तथा स्त्रोत उपलब्ध हैं ?
v क्या
संबंध संस्था के उद्देश्यों के अनुकूल हैं ?
व्यक्ति तथा सामूहिक उद्देश्य
v व्यक्तियों
तथा सामूहिक क्या है तथा समूह किस सीमा तक इनकी संतुष्टि कर सकता है ?
v समूह
के वर्तमान तथा दीर्घकालीन उद्देश्यों क्या है ?
v कौन से
व्यक्ति समूह तथा कार्यकर्ता से विशेष सहायता चाहते है ?
v भूतकाल
में समूह ने किस सीमा तक सफल अनुभव प्राप्त किया है ?
समूह कार्य स्तर
नोटःसमूह कार्य
स्तर को पिछले अध्याय में समझाया जा चूका है।
अतः इस आधार ट्रेकर द्वारा दिये गये समूह कार्य निर्देशिका को स्पष्ट किया जा सकता है जिससे समूह कार्य से संबंधित उठने वाले प्रश्नों का उत्तर ढूंढा जा सके।
वार्तालाप में शामिल हों