सामाजिक समूह कार्य में मूल्य - Values Of Social Group Work

समाज कार्य एक व्यावसायिक कार्य है और बिना मूल्यों के कोई भी व्यवसाय नहीं बन सकता । समाज कार्य के माध्यम से व्यक्ति में सामाजिक एवं व्यक्तिगत परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाता है इसलिए समाज कार्य में मूल्यों का होना आवश्यक है। समाज कार्य की विभिन्न अवधारणाओं का ज्ञान और समाज कार्य की विधियों का ज्ञान कार्यकर्ता के लिए पूर्ण रूप से उपयुक्त नहीं हो सकता जब तक वह इस ज्ञान और समाज कार्य के अभ्यास के फलस्वरूप एक विशेष प्रकार के व्यक्तित्व का विकास नहीं कर लेता।

सामाजिक समूह कार्य में मूल्य - Values Of Social Group Work

समाज कार्य एक व्यावसायिक कार्य है और बिना मूल्यों के कोई भी व्यवसाय नहीं बन सकता । समाज कार्य के माध्यम से व्यक्ति में सामाजिक एवं व्यक्तिगत परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाता है इसलिए समाज कार्य में मूल्यों का होना आवश्यक है। समाज कार्य की विभिन्न अवधारणाओं का ज्ञान और समाज कार्य की विधियों का ज्ञान कार्यकर्ता के लिए पूर्ण रूप से उपयुक्त नहीं हो सकता जब तक वह इस ज्ञान और समाज कार्य के अभ्यास के फलस्वरूप एक विशेष प्रकार के व्यक्तित्व का विकास नहीं कर लेता।

यह व्यक्तित्व समाज कार्य की मनोवृतियों एवं मूल्यों पर आधारित होता है। इसकी सहायता से समाज कार्यकर्ता व्यक्तिगत,समूहिक एवं सामुदायिक क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं एवं संदर्शो और विरोधी मूल्यों को दूर करने का प्रयास करता है। वह ऐसे मूल्यों को स्वीकार करने में सहायता देता है जो सभी को मान्य हों और जिससे सम्पूर्ण समुदाय, समूह एवं व्यक्तियों का विकास संभव हो सके। समाज कार्य के अनेक मूल्य है जो समाज कार्य को एक व्यावसिकता प्रदान करतें है अनेक विद्वानों के द्वारा समाज कार्य के इन मूल्यों को अपने-अपने रूप में परिभाषित किया है जो समाज कार्य व्यवसाय को एक दिशा प्रदान करते हैं और जिनका समावेश समूह कार्य प्रणाली में किया जाता है -

कौस (koss) के अनूसार समाज समूह कार्य के मूल्य-

v मनुष्य की योग्यता एवं उसकी गरिमा। (The worth and dignity of man)


v सम्पूर्ण मानवीय सामर्थ्‍य को प्राप्त करने की मानव प्रकृति की क्षमता का विकास करना। (The capacity of human nature to achive full human potential)

 

v मतभेदों के लिए सहनशीलता (Tolerance of differences)

 

v मनुष्‍य की मौलिक आवश्यकताओं की संतुष्‍ट‍ि (Satisfaction of basic human needs)

 

v स्वतंत्रता (Liberty)

 

v आत्म-निर्देशन (self-direction)

 

v अनिर्णयात्मक प्रवृति (Non-judgement attitude)


 

v रचनात्मक सामाजिक सहयोग(Constructive social cooperation)

 

v कार्य की महत्ता तथा अवकाश का रचनात्मक सदुपयोग (Importance of work and constructive use of leisure)

 

v मनुष्य एवं प्रकृति के खतरों से अपने अस्तित्व की सुरक्षा (Protection of one’s existence from the dangers caused by man and nature)

 

कोनोपका (Konopka) के अनूसार

v प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आदर की भावना एवं उसका अपनी क्षमताओं के संपूर्ण विकास का अधिकार (Respect for every person to the fullest development of his/her potential)

 

v व्यक्तियों की पारस्परिक निर्भरता एवं एक-दूसरे के प्रति अपनी योग्यतानुसार उत्तरदायित्व (Mutual development of the individual and responsibility to wards each other according to their abilities.)

 

नोटः कोनोपका ने द्वितीयक मूल्यों के प्रति मतभेद को वैज्ञानिक अन्वेशन द्वारा दूर करने का सुझाव दिया है और लिन्डमैन (Lindman) के विचारों की व्याख्या करते हुए कहा है कि समाज कार्यकर्ता एक ऐसा प्रभावशाली अस्तित्व है जो समाज कार्य के प्राथमिक मूल्यों की रक्षा करता है और उन्हें व्यावहारिक रूप देने का प्रयास करता है।

 

हर्बर्ट बिस्नो (Herbert Bisno) ने समाज कार्य/समूह कार्य के चार प्रमुख मूल्यों को विभाजित करते हुऐं उसका वर्णन किया है-

 

v व्यक्ति की प्रकृति के संदर्भ में ।(Nature of the Individual)समूहों, व्यक्तियों एवं समूहों और व्यक्तियों के आपसी संबंधों के संदर्भ में (The relation between Group,Group and Individuals and betbeen individuals)

 

v समाज कार्य की प्रणालियों एवं कार्यों के संदर्भ में (Function and Method of social work)

 

v सामाजिक कुसामायोजन एवं सामाजिक परिवर्तन के संदर्भ में (Social Maladjustment and social change)

 

v फ्रीडलेंडर ने समाज समूह कार्य के मूल्य को परिभाषित करते हुए कहा था कि समाज कार्य (समूह कार्य) के मौलिक मूल्यों का जन्म राहों के किनारों पर उपजे जंगली पुष्पों की भांति नहीं हुआ, बल्कि इन मूल्यों की जड़ें उन गहरे, उपजाऊ विश्‍वासों में देखने में मिलता हैं जो सभ्यताओं को सींचते आये है।

प्रो. मिर्जा आर.अहमद ने विभिन्न भारतीय एवं पश्चात्य राजनैतिक एवं सामाजिक विचारकों, विषेश्ज्ञों ,शिक्षाविदों के विचारों को उद्धरित करते हुए समाज कार्य के निम्नलिखित मूल्यों को प्रतिपादित किया है-

 

रूददर दत्त (After Ruddar Dutt) के विचारों से प्रेरित होकर- समाज कार्य आर्थिक एवं राजनैतिक प्रभुसत्ता के समान रूप से पुनर्वितरण पर विश्वास करता है ताकि आर्थिक प्रोग्राम के अंतर्गत निर्धनों को उनका पूरा लाभ मिल सके।

 

गोल्ड स्मिथ (After Gold Smith) के विचारों से प्रेरित होकर- समाज कार्य उत्पादन की सामाजिक व्यावहारिक पर विश्‍वास करता है तथा उत्पादन को सामाजिक उद्देश्य के अधीन मानता है।

 

होसलाइज़ (After Hoselize) के विचारों से प्रेरित होकर- समाज कार्य का विश्वास है कि आर्थिक भूमिका उपलब्धि  के मानक के आधार पर ही निर्दिष्ट होनी चाहिए न कि प्रदत्त प्रस्थिति या सामाजिक स्थिति के अनुसार आरक्षित होनी चाहिए।

 

इन उपर्युक्त आधारों पर प्रो. मिर्जा ने समाज समूह कार्य के मूल्यों को उल्लेखित किया है।

 

   अतः विभिन्न विद्वानों सामाजिक विचारकों , विशेषज्ञों, शिक्षाविदों के विचारों से अवगत होने के पश्‍चात समूह कार्य के मूल्यों को निम्‍नानुसार बताया जा सकता है-

 

v आत्म निर्णय का अधिकार - इसके द्वारा समूह सदस्यों से यह विश्‍वास किया जाता है कि वे स्वंय अपने निर्णय लेने में सक्षम बन सकें और साथ ही अपने मार्ग को प्रशस्त कर सकें।

 

v समूह सदस्यों की योग्यता एवं महत्ता पर विश्वास - प्रत्येक व्यक्ति में अपनी कुछ विशेषताएँ होती है जो दूसरे किसी अन्य व्यक्ति में नहीं होती । प्रत्येक सदस्य को समान अवसर प्रदान करना चाहिए जिससे वह समस्या के समय स्वयं ही समस्या का निराकरण खोजने में सक्षम हो जाय । समूह कार्य का लक्ष्य तब तक पूरा नही हो पायेगा जब तक कि प्रत्येक सदस्य की योग्यता एवं महत्ता पर विश्‍वास नहीं किया जायेगा। इसी आधार पर कार्यकर्ता अपनी भूमिका का क्रियान्वयन करता है।

 

v आत्म-पूर्णता - सामाजिक सामूहिक कार्य का मुख्य उद्देश्य समूह का पूर्ण विकास करना होता है। इसके अन्तर्गत उन्हीं कार्यक्रमों को उपयोग में लाया जाता है, जिनसे सदस्यों का सर्वोगीण विकास सम्‍भव होता है।

 

v विकास का मुख्य आधार संबंध - मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है जिसका आधार संबंधो पर निर्भर करता और व्यक्ति का सर्वोगीण विकास भी इन्हीं सकारात्मक संबंधों पर आधारित होता है।

 

v व्यक्तित्व अन्तरों की मान्यता एवं संस्कृति- प्रत्येक व्यक्ति विचारों, भावनाओं ,चिन्तन, तथा सामाजिक पृष्टभूमि में भिन्न होता है। उसकी शक्तियों तथा योग्यताओं में भी भिन्नता होती है । समूह कार्य में सभी व्यक्तिओं के विचारों को महत्व देकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

 

v समूह पर संस्कृति का प्रभाव - प्रत्येक मनुष्य किसी न किसी संस्कृति, परम्परा व रीति-रिवाज इत्यादि को मान्यता प्रदान करता है एवं उसी के अनूसार अपना प्रभाव समूह में प्रदर्शित करता है। समूह कार्यकर्ता यह ध्यान में रखता है कि किस समूह का निर्माण किया जा रहा है उसमें सदस्यों की संस्कृति में कम भिन्नता पायी जाय इसलिय समूह सदस्यों की संस्कृति का अध्ययन पूर्व में कर लेना चाहिए।

 

v परिवर्तन का विरोध - परिवर्तन संसार का नियम है यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। समूह में भी निरन्तर परिवर्तन स्वाभाविक ही है एवं इन परिवर्तनों के चलते कई बार समूह में विरोधाभास भी हो जाता है। अतः समूह कार्यकर्ता द्वारा इस विरोधाभास को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए।


v विकास के समान अवसर - समूह कार्य प्रक्रिया में सदस्यों को समान अवसर प्रदान करना चाहिए जिससे की वे समूह की गतिविधियों में समान रूप से भाग ले सके और समूह में सक्रियता बनाये रखे ।

 

अतः उपर्युक्त मूल्यों का अध्ययन करने के बाद यह कहा जा सकता है कि सामाजिक समूह कार्य में मूल्य एक आधारशीला की भांति कार्य करते है जो संपूर्ण समूह कार्य प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका को अदा करते है अतः इन मूल्यों का समूह कार्य प्रक्रिया में अत्यंत ही महत्व है।