अमेरिका में ऐच्छिक दान - Voluntary donations in the US


  इंग्‍लैण्‍ड एवं अमेरिका के निर्धन सहायता कार्यों में अनेक प्रकार की भिन्‍नताएँ मिलती है। इंग्लैण्‍ड में निर्धन सहायता की पद्धति के अन्‍तर्गत निर्धनों को poor houses Work Houses में रखा जाता था जबकि अमेरिका में कुछ बड़े नगरों में ही कुछ भिक्षा गृह एवं सुधार गृह थे । अमेरिका में पहला भिक्षा गृह 1657 में न्‍यूयार्क में खोला गया एवं कालान्‍तर में अन्‍य नगरों में खोले गए । 


  इंग्‍लैण्‍ड में व्‍यक्तिगत दान की सहायता से निर्धनों की सहायता चिकित्‍सालयों आदि के माध्‍यम से की जाती थी । अमेरिका में व्‍यक्तिगत दान का स्‍थान बहुत कम था जो था भी वह 18वीं शदाब्‍दी के अंत तक समाप्‍त हो गया ।

 एक अन्‍य प्रकार की गैर सरकारी चैरिटी भी थी जो राष्‍ट्रीयता पर आधारित थी । इस प्रकार की पहली सहायता समिति बोस्‍टन नगर में संगठित की गई । इस प्रकार इन चैरिटी आर्गेनाइजेशन सोसाइटीज ने इन दशाओं को ठीक करने के लिए कार्य किया ।

  निर्धनों की समस्‍याओं को ठीक से समझने के लिए 1898 में न्‍यूयार्क नगर में पहला समाज कार्य पाठ्यक्रम, संगठित किया गया । सभी गैर सरकारी संस्‍थाओं के कार्य को ठीक से संगठित एवं उनके संचालन के लिए Council of Social Agencies की स्‍थापना की गई । कार्य को अच्‍छी तरह से चलाने के लिए संयुक्‍त प्रयास द्वारा धन इकट्ठे करके Community chest की स्‍थापना की गई ।


  The Settlement House Movement इस समय का एक और महत्त्वपूर्ण विकास है । इसका उद्देश्‍य गन्‍दी एवं भीड़ भाड़ वाले इलाके से हटाकर  Settlement House में रखना था । Settlement House में रहने वाले समाज-सुधारक बन गए एवं गन्‍दी बस्तियों की सफाई. बाल अपराधियों के लिए विशेष बाल न्‍यायालय आवासीय विधान एवं बीमारियों की रोकथाम के लिए माँग रखी गई ।