अमेरिका में आवश्‍यकताग्रस्‍त लोगों के साथ काम करने एवं रहने का काल - Working and living with people in need in America.

 आरंभिक काल में अमेरिका आने वाले अप्रवासियों की स्थिति सोचनीय थी । ये अप्रवासी विभिन्‍न वंशों एवं पृष्‍ठभूमियां के थे एवं भाषाएँ भिन्‍न-भिन्‍न बोलते थे । इसमें पारस्‍परिक मेल-जोल नगण्‍य था । पारस्‍परिक मेल-जोल बढ़ाने के लिए चार्ल्‍स बी.स्‍टोवर ने नेबरहुड गिल्‍ड ऑफ न्‍यूयार्क सिटी की 1887 में स्‍थापना की, जिसे आज यूनिवर्सिटी सेटिलमेंट हाउस के नाम से जाना जाता है ।   कालान्‍तर 1889 में जेन ऐडम्‍स के संरक्षण में हाल्‍स्‍टेड स्‍ट्रीट में एक हल हाउस की स्‍थापना की ।