झंकार डांस अकादमी की और से आयोजित संध्या में डांस और मॉडलिंग पर झूमें जमुईवासी.
झंकार डांस अकादमी की और से आयोजित संध्या में डांस और मॉडलिंग पर झूमें जमुई वासी
डांस और माॅडलिंग की दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने को रहे आतुर जमुई के युवा। जी हाँ सोमवार की शाम झंकार डांस अकादमी द्वारा डांस और माॅडलिंग हेतु एक भव्य कार्यक्रम शहर के स्व0 श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में आयोजित किया गया, जहाँ विभिन्न सत्ताधारियों के नेता शामिल रहे और सभी मिल जुलकर दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसमें अनुमंडलाधिकारी सुरेश प्रसाद, बिहार राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश थाना अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक अजय प्रताप, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश भगत, राजद जिलाध्यक्ष अशोक राम, अधिवक्ता उमाशंकर प्रसाद, आदि प्रमुख रूप से रहे। झंकार डांस अकादमी के निदेशक पूजन कुमार ने कार्यक्रम की तैयारी पुरे जोर शोर से की थी।
इस कार्यक्रम में डांस प्रतिस्पर्धा वाले 140 युवाओं तथा रैंप पर कैट वाॅक वाले 16 युवाओंं का चयन किया गया था जिनमें कई
लड़कियां भी शामिल रही। चयनित युवाओं को पिछले एक सप्ताह से मुंबई कोलकाता और दिल्ली के प्रशिक्षक अभ्यास करा रहे थे इन प्रशिक्षकों में डांस के लिए रणवीर उर्फ वीरू, विक्की भगत और प्रोमिला घोष तथा माॅडलिंग के लिए कोरियोग्राफर सह 2014 की मिस बिहार निकोला इब्राहिम भी शामिल थे। जमुई प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पूरी जोर शोर से थी।
सोर्स - सोशल मीडिया.


वार्तालाप में शामिल हों