नैन्सी को न्याय दो नारे के साथ जमुई में गायक भवानी कुमार पाण्डेय युवाओं के साथ कैंडल मार्च निकाला.

नैन्सी को न्याय दो नारे के साथ जमुई में कैंडल मार्च निकाला गया.
बिहार के मधुबनी जिले में हुए ( नैंसी हत्याकांड ) के खिलाफ कल जमुई जिला में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमे की दरिंदों और अपराधियों को फांसी देने और मासूम सी बच्ची नैंसी (उम्र 12 बर्ष) को न्याय दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से की गयी। नैंसी डीएम बनना चाहती थी,लेकिन अफसोश अब वो हमारे बीच नहीं रही बहुत ही दुखद घटना है , हम युवओं को जागरूक होना होगा ताकि आगे से कोई भी नैंसी जैसी बच्ची पर तेज़ाब फेककर दर्दनाक तरीके से हत्या ना हो सके। महिलओं को सरकार के तरफ से सुरक्षा मिलनी चाहिये ताकि महिला भी हम पुरुषो की तरह कंधा से कंधा मिलाके चल सके। जो हुआ वो बहुत ही गलत हुआ सर्म आनी चहिये ऐसे लोगो को।


 जमुई के जाने माने गायक भवानी पांडेय द्वारा जमुई के युवाओं के साथ बुलन्द आवाज़ उठाकर नैंसी के प्रति हुए घटनाओं को याद कर उसके विरोध में जमुई के स्व0 श्री कृष्ण सिंह स्टेडिम से कचहरी चौक से लेकर अन्य चौक चौराहों तक एक कैंडल जुलुस निकाली गयी। बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वालों में अन्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और कहा अगर ऐसी आवाज़ हर जगह से उठी तो ऐसी घटनाएं ज़रूर बन्द होंगी।