जमुई नगर परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष चुनाव के लिये दो राजनीतिक गठबन्धनों के बीच रही गर्म ........
जमुई नगर परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष चुनाव के लिये दो राजनीतिक गठबन्धनों के बीच रही गर्म ........
जमुई नगर परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष चुनाव के लिये दो राजनीतिक गठबन्धनों के बीच रही गर्म ........
शुक्रवार यानि आज का दिन 9 जून 2017 को होने वाले जमुई जिले में नगर परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए दो राजनीति की खेमे में तापमान सिर चढ़कर बोला। जी हाँ 23 मई को जैसे ही जमुई के नगर परिषद के 30 पार्षदों के सीटों एवं झाझा नगर पंचायत के 22 पार्षदों के रूझान आते ही जमुई एवं झाझा के दो राजनीतिक धुरंधर अपने-अपने खेमे की सरकार बनाने को लेकर अपनी-अपनी ताकतों को झोंक रखा था। थोड़ी सी जीत की आहट में मिठाइयां जोर-शोर से बांटी गयी एवं पटाखे फोड़ कर जश्न मनाने में जुटे रहे। जहां एक ओर पूर्व विधायक अजय प्रताप अपने चाहने वालों के लिये अपनी ताकत की जोर की आजमाईस में बैठे थे जिसके लिए उनके पिता पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह सहारा बन खड़े थे वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एंव जमुई के विधायक विजय प्रकाश भी अपने चहेते को अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष पद पर बैठाने के लिए अपनी ताकत पूरी जोरों से झोंक रखी थी इस सहारे के लिये उनके साथ थे बांका के सांसद उनके बड़े भाई जयप्रकाश नारायण यादव।
आखिर दो धुरंधरों एवं दो दिग्गजों की हस्ति की लड़ाई में पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह एवं सुमित कुमार सिंह के चाहने वालो के सिर पर ताज सेहरा सज ही गया। पूर्व विधायक अजय प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से कहा कि यह जीत हमारी जीत नहीं बल्कि जमुई जिलेवासियों की जीत है। वहीं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कहा कि अब शहर की बागडोर उनके हांथों में है हम चाहते है शहरवासियों को हर तरह से सारी सुख -सुविधाएं वाली मुहैया पूरी हो और हमलोग उसे पूरा करने में समर्थ रहेगें।

वार्तालाप में शामिल हों