वैयक्तिक समाज कार्य की विशेषताएँ - Characteristics of Social Case Work In Hindi

वैयक्तिक समाज कार्य की विशेषताएँ - 1. वैयक्तिक समाज कार्य आपस में सहयोगात्मक प्रवृत्ति का कार्य करने की एक कला है। 2. सामाजिक सम्बन्धों में अधिक अच्छे समायोजन लाने की कला है। 3. वैयक्तिक समाज कार्य कुसमायोजित व्यक्ति का सामाजिक उपचार है।


वैयक्तिक समाज कार्य की विशेषताएँ -

1. वैयक्तिक समाज कार्य आपस में सहयोगात्मक प्रवृत्ति का कार्य करने की एक कला है।

2. सामाजिक सम्बन्धों में अधिक अच्छे समायोजन लाने की कला है।

3. वैयक्तिक समाज कार्य कुसमायोजित व्यक्ति का सामाजिक उपचार है।



 4. असन्तुलित व्यक्ति को सन्तुलित करने की कला है।

5. वैयक्तिक समाज कार्य मानवीय मनोवृत्तियों में परिवर्तन लाने की एक कला है।

6. वैयक्तिक समाज कार्य एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से समस्याग्रस्त व्यक्ति को परामर्श दिया जाता है।
समाजिक वैयक्तिक कार्य एवं परामर्श                   

7. वैयक्तिक समाज कार्य सेवार्थियों के लिए समुदाय में उपलब्ध साधनों को गतिमान करने तथा पर्यावरण से बेहतर समायोजन रखने की कला है।

 8. वैयक्तिक समाज कार्य एक सहायता मूलक कार्य है।

9. वैयक्तिक समाज कार्य सेवार्थी को उसी रूप में स्वीकार करते हुए जिसमें वह है, की सहायता करने एवं उसके लिए उपयुक्त उपचार करने की एक प्रक्रिया है।

10. वैयक्तिक समाज कार्य उलझे हुए व्यक्ति को सुलझाने की प्रक्रिया है।