बिहार के पुनेश जी का रूस और बैंकाक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बृहन्नला नाटक का मंचन.
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के प्रदर्शनकारी कला विभाग के पूर्व छात्र एवं शिक्षा विद्यापीठ में अध्ययनरत जिंदादिल कलाकार, कथक नर्तक, फोटोग्राफर, अभिनेता पर्वतारोही, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य कई विधा में परिपूर्ण पुनेश जी #बृहन्नला नाटक की प्रस्तुति #रूस के मास्को शहर में 10 दिसम्बर 2018 एवं 15 दिसंबर 2018 को #बैंकॉक में आयोजित होने जा रहा है। यह इनकी अंतरास्ट्रीय स्तर पर दूसरी प्रस्तुति होगी।
पहली अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति म्यंमार देश में आयोजित किया गया था। यह नाटक सेक्स वर्कर के जीवन मे होने वाले उतार चढ़ाव को दर्शाता हैं। साथ ही जो पीड़ा वो मानसिक, सामाजिक, शरीरिक रूप से सहती है। उस व्यथा को बयां करती हैं। यह नाटक समाज को एक सेक्स वर्कर के प्रति देखने का नजरिया को लेकर एक संदेश देने की कोशिश कर रहा हैं।
बृहन्नला नाटक का मंचन और लेखन मास्को आर्ट थिएटर से प्रशिक्षण प्राप्त निर्देशिका गलिना आहोलाद जी के नेतृत्व में किया जा रहा हैं। जो कि विलक्षण प्रतिभा की धनी एक रूसी बैले नृत्यांगना,रंगकर्मी, सोशल वर्कर,रूसी अभिनेत्री भी है।

वार्तालाप में शामिल हों