समाज कार्य में मूल्यांकन के उद्देश्य - Objective Of Evaluation In Social Work.
1. इस बात की जानकारी प्राप्त करना कि परियोजना या विभाग द्वारा किन लक्ष्यों को प्राप्त किया जाना था ? इसके द्वारा वे क्या परिवर्तन लाना चाहते थे या क्या प्रभाव डालना चाहते थे ?
2. इन लक्ष्यों या उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में की गई प्रगति का आंकलन करना।
3. परियोजना या विभाग द्वारा अपनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा करना। क्या कोई कार्ययोजना बनाई गई थी और क्या इस कार्ययोजना का पालन किया गया था। क्या यह कार्ययोजना सफल हुई ? यदि नही तो क्यां नही ?
4. कार्ययोजना की प्रभावशीलता का आंकलन : व क्या उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रयोग किया गया ? व क्या इस कार्ययोजना के अंतर्गत किए गए कार्य के तरीके सटीक थे ? व परियोजना या विभाग द्वारा किए गए कार्य कितने दीर्घकालीन हैं ? व विभाग की कार्यशैली से विभिन्न स्टेकहोल्डर पर क्या प्रभाव होंगे ?
मूल्यांकन की प्रक्रिया द्वारा
1. समस्याओं व उनके कारणों की पहचान करने में सहायता मिलनी चाहिए।
2. समस्याओं के संभावित उत्तर सुझाये जाने चाहिए।
3. अनुमानों और कार्ययोजनाओं के बारे में प्रश्न पूछे जाने चाहिए।
4. आपके द्वारा किए जा रहे कार्यो और कार्यशैली पर प्रतिक्रियायें की जानी चाहिए।
5.आपको जानकारी मिलनी चाहिए।
6. प्राप्त जानकारी पर आगे की प्रतिक्रिया करने के लिए आपको प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
7. इस बात की संभावनायें बढ़ जानी चाहिए कि आप विकास कार्यो में सकारात्मक परिवर्तन कर पाये।

वार्तालाप में शामिल हों