समाज कार्य में उपचार/चिकित्सा - Treatment In Social Work | Case Work | Group Work | Community Organization
सामाजिक वैयक्तिक सेवा कार्य का उद्देश्य चिकित्सा प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है । चिकित्सा प्रक्रिया में वे साधन, प्रविधियॉ, कौशल तथा तरीके होते हैं जिनके द्वारा सामाजिक तथा व्यक्तित्व सम्बन्धी समायोजन स्थापित करने में सहायता मिलती है। प्रारम्भिक वैयक्तिक सेवाकार्य चिकित्सा का ध्यान पर्यावरण द्वारा परिवर्तन पर अधिक था । इस ओर ध्यान स्वाभाविक था क्योंकि सेवार्थियों की अधिकांश समस्याएं समायोजन सम्बन्धी अधिक थी जिनके कारण यह निश्चित माना जाने लगा था कि प्रतिकूल पर्यावरण के कारण व्यक्ति समस्या से ग्रस्त हो जाता है। अतः वैयक्तिक सेवा कार्य ,सामाजिक सेवाओं के रचनात्मक उपयोग पर बल देना प्रारम्भ किया ।
चिकित्सा का अर्थ - साधारण बोलचाल की भाषा में चिकित्सा का तात्पर्य शारीरिक व्याधियों के रोग-मुक्त होने से समझा जाता है परन्तु औषधीशास्त्र में भी रोग से मुक्ति नहीं मिलती है केवल रोग को कुछ समय के लिए नियन्त्रण में कर लिया जाता है लेकिन पुनरावृत्ति की सम्भावना बनी रहती है । वैयक्तिक सेवा कार्य में भी कुछ विशिष्ट रोगो को दूर किया जा सकता है । एक बच्चे के लिए बुरे घर के स्िान पर नया घर खोजा जा सकता है। परिवर्तनो को कम किया जा सकता है (अपने प्रति तथा दूसरो के प्रति मनोवृत्तियो में परिवर्तन लाया जा सकता है), बिगड़ती हुई स्थिति को रोका जा सकता है। लेकिन व्यक्ति की व्यक्तिगत तथा सामाजिक स्थिरता उस वृहद समुदाय की सुरक्षा पर निर्भर होती है जिसका वह स्वंय एक भाग होता है इसके अतिरिक्त जीवन की घटनाओ के लिए भी उसी पर निर्भर होता है ।
यही कारण है कि वैयक्तिक सेवा कार्य में सामाजिक कल्याण से सम्बन्ध होता है। वैयक्तिक सेवा कार्य में उन क्षमताओ को व्यवस्थित तथा कार्यान्वित करते हैं जिनसे अनुकूल प्राप्त होता है तथा उन साधनों, अवसरो एवं व्यक्तियों को प्रदान करते हैं जिनके द्वारा कोई व्यक्ति सामाजिक समायोजन प्राप्त करता है ।

वार्तालाप में शामिल हों