सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्षेत्र में - समुदायिक संगठन का कार्यक्षेत्र - SCOPE OF COMMUNITY ORGANIZATION.




 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्षेत्र में


सामुदायिक संगठन कार्य की सफलता एवं सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिये सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता समुदाय के सांस्कृतिक कार्यकलापों का अध्ययन करता है। सामुदायिक कल्याण कार्य को बढ़ावा देने के लिये वह सामुदायिक सांस्कृतिक कर्यक्रमों का आयोजन करवाता है। इसके लिये वह निम्न प्रकार के कार्य करता हैः


(अ)   भजन एवं कीर्तन का आयोजन

बहुधा देखा जाता है कि सामुदायिक सदस्यों का धार्मिक कार्यो जैसे भजन-कीर्तन में अधिक विष्वास होता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सदस्यों में धर्म के प्रति आस्था और विष्वास तो बढ़ता ही है साथ ही एकता का विकास होता है।


(ब)    सामूहिक भोज का आयोजन

समुदाय में आपसी सहयोग एवं सगठन के विकास के लिये सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक पर्वो एवं अवसरों पर सामूहिक भोज का आयोजन कराता है। इससे सामुदायिक भावना का और अधिक विकास होता है।


(स)   कवि सम्मेलन का आयोजन

समुदाय की सांस्कृतिक परम्पराओं की रक्षा एवं सामुदायिक संगठन को बढ़ावा देने के के लिये सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता समुदाय में कवि सम्मेलन का आयोजन एवं संचालन कराने में सहायक होता है।


(द)    सामूहिक विचार-विमर्ष का आयोजन


सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता सामुदाय के विभिन्न भागों में निवास करने वाले विभिन्न सामाजिक-आर्थिक स्तर के लोगों को एक साथ एकत्र कर सामूहिक विचार-विमर्ष का भी आयोजन करता है। इससे सदस्यों में नयी जागृति और उत्साह का संचार होता है।


(य)   राष्ट्रीय दिवस एवं त्यौहारों का आयोजन

सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता सदस्यों को प्रमुख राष्ट्रीय दिवसों को मनाने के लिये भी प्रोत्साहित करता है। इससे राष्ट्रीय भावना के विकास में मदद मिलती है।