सड़क एवं मकान निर्माण सम्बन्धी कार्य - समुदायिक संगठन का कार्यक्षेत्र - SCOPE OF COMMUNITY ORGANIZATION.



 सड़क एवं मकान निर्माण सम्बन्धी कार्य


विशेषकर अविकसित ग्रामीण समुदायों में जहां आवागमन के लिये सड़क तथा रहने के लिये पर्याप्त हवादार मकानों की सुविधा नही है, कार्यकर्ता उस समुदाय के सदस्यों से इसकी आवष्यकता के विषय में उनसे विचार-विमर्ष करता है। समुदाय में व्याप्त मानवीय एवं आर्थिक शक्तियों का पता लगता है। सामुदायिक सदस्यों को संगठित कर पंचायत एवं खण्ड विकास केन्द्र से आवष्यक सुविधा/साधन उपलब्ध कराकर सड़क निर्माण में सदस्यांे की सहायता करता है। इससे वर्षा के मौसम में होने वाली कीचड़ एवं वातावरण को दूषित करने वाले पानी के टिकाव को रोका जा सकता है। कार्यकर्ता निम्नलिखित रुपों में उनकी सहायता करता हैः-


 झुग्गी-झोपड़ी और सफाई की स्थिति मंे सुधार

औद्योगिकीकरण, नगरीकरण एवं आसमान छूती हुई महंगाई झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों की वृद्धि में सहायक रही है। इन गन्दी बस्तियों में रहने वाले सदस्यांे के जीवन का अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि किस प्रकार नारकीय जीवन जी रहे है। इन झोपड़ियों के छोट-छोटे दरवाजे जिनमें आसानी से आना जाना भी कठिन है तथा प्रकाष और हवा का अभाव इनकी खास विषेषतायें है। बस्तियों में फैली गन्दगी, खुली नाली, खुले पड़े हुए कचड़े एवं एक झोपड़ी मे 8 से 10 व्यक्तियों को रहते देखकर इन बस्तियों को जलाकर एक स्वस्थ नगरों के निर्माण की इच्छा होती है।


सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता सामुदायिक सदस्यों को इनके बुरे प्रभावों से अवगत कराता है। उनसे एक साफ-सुथरे समुदाय के निर्माण की चर्चा करता है शुद्ध सामुदायिक वातावरण की शुद्धता पर विचार-विमर्ष करता है। समुदाय में बिजली एवं पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदस्यों को मार्गदर्षन कराते है जिससे सम्बन्धित विभाग के सहयोग से समुदाय में बिजली एवं पानी की समस्याओं का हल ढूंढा जा सके। समुदाय की स्वच्छता बनाये रखने तथा उनको बढ़ावा देने के लिये, सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता समुदाय के षिक्षित/अषिक्षित नवयुवकों, समुदाय के बालकों, महिलाआंे एवं वृद्ध व्यक्तियों को संगठित करता है और एक स्वच्छ वातावरण के निर्माण में उनकी रुचि पैदा करता है।


 सरकारी मकान निर्माण अभियान के क्षेत्र में

इस बारे में सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता सामुदायिक सदस्यों को मकान निर्माण के लिये सहकारी समिति बनाने के लिये प्रोत्साहित करता है। इससे सस्ती दर पर सामूहिक सहयोग से मकानों का निर्माण संभव होता है।