सामुदायिक मनोरंजन के विकास - समुदायिक संगठन का कार्यक्षेत्र - SCOPE OF COMMUNITY ORGANIZATION.



 सामुदायिक मनोरंजन के विकास


मानव विकास में मनोरंजन का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। मनोरंजन का अर्थ न केवल संगीत, नृत्य एवं गान से लगाया जाता है बल्कि खाली समय के अच्छे उपयोग से भी। बहुधा देखा गया है कि लोग अपने खाली समय को दूसरों की बुराई में लगा देते है। इस खाली समय को अच्छे कामों में भी लगाया जा सकता है। सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता अपने ज्ञान एवं कौषल से सदस्यों के अतिरिक्त समय व शारीरिक एवं मानसिक शक्तियों को सामुदायिक कल्याण में लगाने के लिये निम्नलिखित कार्य करता हैः


(अ) सदस्यों में विकास की चेतना लाने के लिये कार्यकर्ता सामुदायिक सदस्यों के सहयोग से समाज सुधारकों एवं महापुरुषों के चरित्र पर ड्रामा/नाटक का आयोजन कराने में उनकी सहायता करता है।

(ब)    अच्छे चल-चित्रों के माध्यम से समुदाय में आवष्यक परिवर्तन लाने के लिये कार्यकर्ता चलचित्र का प्रदर्षन कराने, दूरदर्षन एवं रेडियो उपलब्ध कराने का प्रयास करता है।

(स)   बच्चों एवं नवयुवकों में नयी चेतना का संचार करने के लिये कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने की कोषिष करता है।