महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय कुलगीत - MGAHV Kulgeet
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
महात्मा गांधी
अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
 चेतना का दीप है ज्ञान का हिमालय 
 हिंदी विश्वविद्यालय...
  महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी
विश्वविद्यालय 
नस्ल, धर्म और देशों की सीमाएं टूट रहीं
 एक पांव रख कर देखो सौ राहें फूट रही 
सत्य, अहिंसा और शोध के सपनों का महालय
 हिंदी विश्वविद्यालय...
 महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी
विश्वविद्यालय
 मटमैली चट्टानों का वर्धा का यही पठार
 बंजर पर हरियाली की जय का प्रतीक साकार
 दुर्लभ पांडुलिपियों का यह अनुपम संग्रहालय
 हिंदी विश्वविद्यालय...
 महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी
विश्वविद्यालय
 विद्या, बुद्धि मनीषा की
तपोभूमि का ताप बनें
 चिंतन का आलाप बनें, अपने
दीपक आप बनें 
अंधकार के विरुद्ध है यह महाज्योति प्रज्ञालय 
हिंदी विश्वविद्यालय... 
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
- नरेश सक्सेना

वार्तालाप में शामिल हों