पर्सनल कम्प्यूटर का मुख्य भाग और सिद्धांत - Body and Principle of Personal Computer

 


पर्सनल कम्प्यूटर का मुख्य भाग


माइक्रोप्रोसेसर चिप तथा अन्य डिवाइस एक इकाई में लगे रहते हैं, जिसे सिस्टम यूनिट कहते है। माइक्रोप्रोसेसर एवं अन्य एक प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) पर लगे होते हैं। पर्सनल कंप्यूटर में लगे सभी प्रकार के हार्डवेयर दिवाइस का किसी न किसी माध्यम से मदर बोर्ड के साथ जुदान अवश्य होता है इसी कारण इसे मंदर बोर्ड की संज्ञा दी गई है। पौ.सी. में एक सिस्टम यूनिट एक मनिटर या स्क्रीन एक की बोर्ड एक माउस और अन्य आवश्यक दिवाइमेज, जैसे प्रिंटर, मॉडेम, स्पीकर, स्कैनर, प्लॉटर ग्राफिक टेबलेट, लाइच पेन आदि होते हैं।


पर्सनल कम्प्यूटर का मूल सिद्धान्त


पी.सी एक प्रणाली है जिसमें डाटा और निर्देशों को इनपुट डिवाइस के माध्यम से स्वीकार किया जाता है। इस इनपुट किये गर्न डाटा व निर्देशों को आगे सिस्टम यूनिट में पहुंचाया जाता है, जहाँ निर्देशों के अनुसार सी.पी.यू. डाटा परमा प्रोसेसिंग का कार्य करता है और प्रोसेस्ड आउटपुट को आउटपुट यूनिट मॉनीटर वा स्क्रीन पर भेज देता है। यह प्राप्त परिणाम आउटपुट कहलाता है। पी सी में इनपुट यूनिट में प्राय: की-बोर्ड और माउस का उपयोग होता है जबकि आउटपुट यूनिट के रूप में मॉनिटर और प्रिंटर का उपयोग होता है।