न्यास विलेख के तत्व - Elements of Trust Deed
न्यास विलेख के तत्व (Elements of Trust Deed)
न्यास विलेख में सामान्यतः निम्न बातों का जिक्र होना अनिवार्य है : -
1) न्यास के लेखक का नाम
2) न्यासीयों के नाम
3) न्यासीयों की नियुक्ति, पदच्युत या बदलाव, इनके अधिकार कर्तव्य एवं शक्तियां
4) लाभार्थियों / लाभार्थी का नाम, इनके अधिकार एवं कर्तव्य
5) न्यास का उद्देश्य
6) न्यास का नाम
7) उस जगह का पता जहाँ न्यास के प्रधान एवं अन्य कार्यालय अवस्थित हैं।
8) संपत्ति जो न्यासियों की जिम्मेदारी है ।
9) न्यास के भंग होने की प्रक्रिया
10) न्यास के लेखक के हस्ताक्षर गवाहों के दस्तखत
11) गवाहों के दस्तखत
उपरोक्त न्यास विलेख उचित मूल्य के स्टाम्प पेपर पर टाइप कराकर जहां पर उसकी समस्त संपत्ति या कुछ अंश अवस्थित है के पंजीकरण कार्यालय में उप पंजीयक के पास पंजीकरण हेतु प्रस्तुत किया जाना चाहिए। साथ ही निर्धारित पंजीकरण शुल्क की अदायगी भी आवश्यक है । इसके उपरांत पंजीकरण कार्यालय द्वारा न्यास को पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

वार्तालाप में शामिल हों