कम्प्यूटर की संरचना - Structure of Computer
कम्प्यूटर की संरचना
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस है जो इनपुट के माध्यम से आंकडो को ग्रहण करता है उन्हें संसधित (Process) करता है एवं संसोधित सूचनाओ (Processed Information) को निर्धारित स्थान पर संगृहीत (Store) करता है।
कम्प्यूटर एक क्रमादेश्य मशीन है। वर्तमान के कंप्यूटर पहले संचित निर्देशों का क्रियान्वन करता है।
इसे स्टोर्ड प्रोग्राम कांसेप्ट कहा जाता है। इसमें कम्प्यूटर विशिष्ट निर्देशो को सुपरिभाषित ढंग से क्रियांवित करता है।
वर्तमान के कम्प्यूटर इलेक्ट्रानिक और डिजिटल है। वैज्ञानिक जॉन बोन न्यूमन के द्वारा द्विभाषिक कोड (binary Number) के अविष्कार के उपरान्त कंप्यूटर स्टोर्ड प्रोग्राम कांसेप्ट पर काम करने लगा।
इनमें मुख्य रूप से तार ट्रॉजिस्टर, कापसेटर, रेसिस्टर, आई.सी। चिप, माइक्रोप्रोसेसर एवं सर्किट का उपयोग किया जाता है। जिसे हार्डवेयर कहा जाता है। निर्देश एवं डेटा को साफ्टवेयर कहा जाता है।

वार्तालाप में शामिल हों