कंप्यूटर डाटा क्या है? - What Is Computer Data?

 


डाटा क्या है?


डाटा तथ्याँ एवं सूचनाओं का अव्यवस्थित संकलन है। अव्यवस्थित तथ्य अंक और सांख्यिकी का समूह, जिस पर प्रक्रिया करने से वह संकलन अर्थपूर्ण सूचना में परिवर्तित हो जाता है। डाटा को प्रकार से विभाजित किया जा सकता है।






1. संख्यात्मक डाटा (Numerical Data) :


यह अंकों से बना डेटा है जिसमे 0.1.2.3. .9 तथा दशमलव चिह्न (.) का प्रयोग किया जाता है। इस तरह के डाटा पर हम अकगणितीय क्रियाओं का उपयोग कर सकते है। जैसे विद्यार्थियों की आयु कर्मचारी का वेतनमान आदि। कंप्यूटर का विकास अंकगणितीय गणनाओं को स्वतः करने के लिए किया गया था। कंप्यूटर की खोज संख्यात्मक डाटा की गणना तथा उसका विश्लेषण करने के लिए किया गया था। जबकी आजकल इस समय कंप्यूटर का उपयोग संख्यात्मक डाटा की गणना तथा विश्लेषण के लिये केवल 20% ही उपयोग किया जा रहा है 80% कंप्यूटर का उपयोग संख्यात्मक डाटा से परे किया जाता है।





2. गैर संख्यात्मक डाटा (Non Numerical Data)


इसमें अक्षरों, अको तथा चिह्नों का उपयोग कर बने डाटा को चिन्हात्मक डाटा कह सकते है। इस पर अंकगणितीय प्रक्रियाओं का प्रयोग नहीं किया जा सकता है बल्की इस तरह के डाटा में हम तार्किक गणना कर सकते है। जिसके वजह से




प्रक्रिया क्या है? - Data Processing


डाटा जैसे- अक्षर, अंक, सांख्यिकी या किसी चित्र को सुव्यवस्थित करना तथा उनकी गणना करना प्रक्रिया कहलाती है। डाटा को संकलित करने के उपरांत उसे जाँचा परखा जाता है और किसी क्रम में व्यवस्थित करने के बाद संग्रहित कर लिया जाता है। ऐसा करने पर हम इन संग्रहित सूचनाओं को अन्य व्यक्तियों का समूहों को भेज सकते है जिन्हें इन सूचनाओं की आवश्यकता होती है।


प्रक्रिया में निम्नलिखित पदों का समावेश होता है।


प्रक्रिया को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है


अंकगणितीय गणना


गणना: जोडना, घटाना, गुणा करना, भाग देना। ये सभी कार्य अंकगणितीय गणना के अंतर्गत आएंगे।


तार्किक गणना:


तुलना: बराबर बड़ा छोटा, शून्य, धनात्मक ऋणात्मक