कंप्यूटर में सूचना क्या है? - What is Information in Computer?



 सूचना क्या है?


जिस डाटा पर प्रक्रिया हो चुकी हो, वह सूचना कहलाती है। अर्थपूर्ण तथ्य अंक या सांख्यिकी सूचना होती है। दूसरे शब्दों में, हम कह सकते है कि डाटा पर प्रक्रिया होने के बाद जो अर्थपूर्ण डाटा प्राप्त होता है, उसे सूचना कहते है।


सूचना निम्नलिखित कारणों से अति आवश्यक और सहायक होती है.


(a) यह एक प्रकार की जानकारी है।


(b) यह वर्तमान स्थिति से अवगत करती है।


(c) भविष्य के लिए निर्णय लेने में सहायता करती है


(d) यह भूत का मूल्यांकन तथा भविष्य का आकलन करने में सहायक होती है।





सूचना के गुण


हम जानते है कि सूचना किसी प्रणाली के लिए अति आवश्यक कारक है इस लिए सूचना में अग्रलिखित गुण होने चाहिये


(a) अर्थपूर्ण



(b) विस्मयकारी तत्व


(c) पूर्व जानकारी से सहमत


(d) पूर्व जानकारी में सुधार


(c) संक्षिमता



(1) शुध्दता या यथार्थता


(g) समययता


(h) कार्य संपादन में सहायक