नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 - Protection of Civil Rights Act, 1955



नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 - Protection of Civil Rights Act, 1955


नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अनुच्छेद 17 द्वारा छुआछूत को समाप्त कर दिया गया है और इसकी किसी भी रूप में अपनाने की मनाही है। इस सत्यनिष्ठा वचनबद्धता को लागू करने के लिए नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 बनाया गया है।


छुआछूत की परिभाषा किसी भी कानून में नहीं की गई है। इसमें कठोर भारतीय जाति: प्रथा के अंतर्गत स्वीकृत रूदि, रिवाज शामिल हैं, जिनके अनुसार अनुसूचित जाति के लोगों को हिन्दू मन्दिरों सार्वजनिक स्थानों, गलियों, सार्वजनिक वाहनों, भोजनालयों, शिक्षा संस्थानों आदि में प्रवेश से वंचित रखा गया था। यह अधिनियम 'छुआछूत के आधार पर निम्न रिवाजों पर रोक लगाता है:- जैसे कि मन्दिर में प्रवेश और पूजा अर्चना करने दुकानों और भोजनालयों में जाने, कोई पेशे या व्यापार करने, पानी के स्रोतों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय स्थानों, सार्वजनिक परिवहन अस्पताल, शिक्षा संस्थानों का प्रयोग करने आवासीय स्थानों का निर्माण और उनमें रहने, धार्मिक संस्कार कराने, आभूषणों और सुंदर वस्तुओं को धारण करने आदि को रोकने में जोर जबरदस्ती करना।


इस प्रकार, छुआछूत के आधार पर किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को कूड़ा करकट उठाने या सफाई के लिए झाड़ू लगाने, किसी शव को उठाकर ले जाने किसी जानवर की खाल खींचने या इसी तरह का कोई अन्य काम करने के लिए मजबूर करना इस

अधिनियम के तहत निषिद्ध और दण्डनीय है। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में किसी भी तरह छुआछूत या इसके किसी भी रूप में व्यवहार करने पर उपदेश देता है, या ऐतिहासिक, आध्यात्मिक या धार्मिक आधार पर, या जाति प्रथा के आधार पर या किसी पर अन्य आधार या कारणों से छुआछूत के व्यवहार को सही ठहराता है तो वह दंडनीय है।