अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निषेध) अधिनियम, 1989 - Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prohibition of Cruelty) Act, 1989



अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निषेध) अधिनियम, 1989 - Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prohibition of Cruelty) Act, 1989

इस अधिनियम के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों पर नृशंसता का व्यवहार करने पर रोक लगाने और इस प्रकार के अपराधों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय स्थापित करने और इस अपराधों से पीड़ित लोगों को राहत और पुनर्वास करने की व्यवस्था की गई है।

अधिनियम की धारा 3 में किसी गैर SC ST व्यक्ति द्वारा किये जाने वाले नृशंसता के व्यवहार, जिसके लिये सजा हो सकती है, की सूची में निम्नलिखित शामिल हैं:


(i) किसी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को खराब या घृणित वस्तु खाने या पीने के लिए मजबूर करना,


(ii) अनुसूचित जाति या किसी अनुसूचित जनजाति के सदस्य को चोट पहुँचाने, अपमान करने या खिजाने, परेशान करने के लिए उसके परिसर या पड़ोस में मल मूत्र, कूड़ा कर्कट, शक या किसी अन्य घृणित तत्व का ढेर लगाना;


(iii) किसी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य के जबरदस्ती कपड़े उतारना या उसको नग्न करके या मुँह या जिस्म पर कालिख पोत कर खुले आम परेड कराना या मानव सम्मान को ठेस पहुॅचो वाला अन्य कोई काम करना;


(iv) किसी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य की भूमि या उसे अलॉट की गई या सक्षम प्राधिकारी द्वारा अलॉट किये जाने के लिए अधिसूचित भूमि को अवैध तरीके से कब्जा करना या उस पर खेती करना या उसको अलॉट की गई जमीन को अपने नाम हस्तांतरित करा लेना;


(v) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को उसकी जमीन या परिसर से अवैध तरीके से बेदखल करना या किसी भूमि, सीन या पानी का प्रयोग करने में बाधा डालना;


(vi) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को बेगार करने या इसी तरह की कोई लेबर या बंधुआ मजदूर का काम करने के लिए मजबूर करना या प्रलोभन देना, सिवाय उन अनिवार्य सेवाओं के जो सरकार द्वारा समाज सेवा के रूप में उसको सौंपी गई हों,


(vii) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को जबरदस्ती या डरा धमका कर वोट देने से रोकना, या किसी एक खास व्यक्ति को वोट देने के लिए मजबूर करना या कानून के विरुद्ध किसी भी तरीके से वोट के लिए कहना; 






(vii) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य के खिलाफ झूठा दुर्भावपूर्ण या कष्टप्रद मुकदमा या अपराधिक कानूनी कार्रवाई करना,


(ix) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति सदस्य के सम्बंध में झूठी या ओछी जानकारी किसी सरकारी कर्मचारी को देना और उसके परिणामस्वरूप उस सरकारी कर्मचारी द्वारा उस SC ST व्यक्ति को चोट पहुँचाने या परेशान करने के कानून के तहत उसे मिली शक्ति का प्रयोग करवाना; 


(x) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को सार्वजनिक स्थान पर जानबूझकर बेइज्जत करना या परेशान करना ताकि उसको नीचा दिखाया जाए: 


(xi ) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की किसी महिला पर उसका अपमान या बलात्कार की नीयत से प्रहार करना या उसके खिलाफ ताकत का इस्तेमाल करना; 


(xii ) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की महिला की इच्छा शक्ति पर हावी होने की स्थिति में होते हुए इस स्थिति का इस्तेमाल करके उसका यौन शोषण करना, जिसके लिए अन्यथा वह राजी न हो; 


(xiii) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्यों द्वारा साधारणतया प्रयोग में लाये जाने वाले पानी के झरने, जलाशय या किसी अन्य स्रोत के जल को दूषित करना या गंदला करना ताकि वह सामान्य प्रयोग के लिए पूर्णतया उपयोगी न रहे,


(xiv) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को किसी सार्वजनिक स्थल जाने के लिए मना करना या उस सदस्य को किसी सार्वजनिक स्थान का प्रयोग करने से रोकने जहाँ जनसामान्य के अन्य सदस्यों या किसी एक के लोगों का उसे प्रयोग करने का अधिकार हो; 


(xv) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को अपना घर गाँव या आवास का अन्य स्थान छोड़ने के लिए मजबूर करना या ऐसी किसी कार्रवाई में भाग लेना,


(xvi) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को किसी अपराचा जो तत्काल कानून के मुताबिक मृत्यु दण्डनीय अपराध हो में फंसाने की नीयत से झूठे सबूत पेश करने या जालसाजी करने पर उस व्यक्ति को आजीवन कारावास और जुर्माने का दंड दिया जा सकता है, ऐसे झूठे या जालसाजी के सबूत के परिणामस्वरूप अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का कोई निर्दोष सदस्य अपराधी घोषित करके सूली पर चढ़ा दिया जाता है, तो जो व्यक्ति वह झूठा सबूत पेश करता है या जालसाजी करता है तो उसको मृत्यु दण्ड दिया जाएगा,








(xvii) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य को किसी अपराध जिसके लिए मृत्युदण्ड की जगह सात साल या इससे अधिक के कारावास की सजा दी जा सकती है, में फंसाने की नियत से झूठे सबूत पेश करने या जालसाजी करने पर ऐसे व्यक्ति को कारावास जो छह महीने से कम नहीं होगा, लेकिन सात साल या उससे अधिक हो सकता है और जुर्माने के दण्ड का भागी होगा; 


(xviii) अगर कोई व्यक्ति अग्नि या विस्फोटक पदार्थ के द्वारा कोई ऐसी शरारत करता है, यह जानते हुए और मंशा रखकर कि उससे वह किसी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य की संपत्ति को हानि पहुँचाएगा, तो वह कम से कम छः महीने और अधिकतम सात वर्ष के कारावास और जुर्माने के दण्ड का भागी होगा;


(xix) अगर कोई व्यक्ति अग्नि या विस्फोटक पदार्थ के द्वारा कोई ऐसी शरारत करता है, यह जानते हुए और मंशा रखकर कि उससे कोई ऐसी इमारत ध्वस्त या नष्ट हो जाएगी जिसका सामान्यतः उपयोग पूजा पाठ के लिए या मनुष्यों के आवास के लिए या सम्पत्ति रखने के लिए अनुसूचित जाति या अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्यों द्वारा किया जाता है, तो वह व्यक्ति आजीवन कारावास और जुर्माने के दण्ड का भागी होगा;


(xx) अगर भारतीय दंड संहिता (1860 का 45) के तहत किसी व्यक्ति या संपत्ति के विरुद्ध कोई ऐसा अपराध करता है जो दस वर्ष या इससे अधिक अवधि के कारावास से दण्डनीय हो इस आधार पर कि वह व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य है, या वह संपत्ति ऐसे सदस्य की है, तो वह व्यक्ति आजीवन कारावास और जुर्माने के दण्ड का भागी होगा; 


(xxi) जानबूझकर या कुछ कारणों से यह विश्वास रखते हुए कि इस अध्याय के तहत कोई अपराध किया गया है उस अपराध के सबूत को नष्ट करता है ताकि कानून सजा न दे सके या कोई जानकारी देता है जो कि वह जानता है कि झूठी है, तो वह उस अपराध के लिए दिए जाने वाले दण्ड का भागी होगा,


(xxii) एक सरकारी कर्मचारी होते हुए इस धारा अधीन कोई अपराध करता है।