शोध प्रारूप की अंतर्वस्तु - Contents of Research Format

शोध प्रारूप की अंतर्वस्तु - Contents of Research Format

सैमुअल स्ट्रौफर ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'American Silider' के अंतर्गत उत्कृष्ट शोध प्रतिमान तैयार किया जो कि व्यावहारिक शोध के संचालन में उपयोगी सिद्ध हो सकता है। उसमें निम्नलिखित बातें सम्मिलित थीं - 


1) आवश्यक अध्ययन समस्याओं के प्रति शीघ्र ध्यान।


2) समस्याओं के अध्ययन में सम्मिलित सर्वोच्च प्रशासकों से व्यक्तिगत संबंध तथा विचार विमर्श |


3) सामान्य क्षेत्र में अध्ययन की समस्याओं तथा परिस्थितियों के संदर्भ में प्रारम्भ तथाबाद में अवलोकन, निरीक्षण, परीक्षण तथा सर्वेक्षण करने के लिए गुप्तचर का कार्य करना। 


4) चयन किए हुए समूह के नामांकित व्यक्तियों के साथ अनौपचारिक साक्षात्कार।


5) कर्मचारियों के साथ तथ्यों के बारे में प्रारम्भिक परंतु काफी विचार-विमर्श के बाद प्रश्नावलियों और अनुसूचियों का प्रारूपण।


6) प्रश्नावलियों और अनुसूचियों का पूर्वपरीक्षण


7) पूर्व-परीक्षण के परिणामों की असंगतियों, अस्पष्टताओं तथा अनिश्चितताओं को दूर करना


8) संशोधित प्रश्नावलियों तथा अनुसूचियों का प्रारूपण।


9) प्रस्तावित अध्ययन में स्पष्टता तथा संपूर्णता लाने के लिये प्रवर्तक से परामर्श करना। 


10) अंतिम प्रश्नावलियों और अनुसूचियों का प्रारूपण।


11) क्षेत्रीय साक्षात्कारों की रूपरेखा


12) संकलित तथ्यों का विश्लेषण।