प्रश्नावली की विशेषताएं - Features of the Questionnaire
प्रश्नावली की विशेषताएं - Features of the Questionnaire
एक अच्छी प्रश्नावली में
निम्नलिखित विशेषताएं होनी चाहिए।
1. प्रश्नावली
के महत्व को प्रश्नावली के प्रारम्भ में स्पष्ट रूप से बता देना चाहिए या लिख देना
चाहिए। प्रश्नों का संबन्ध शोध विषय से सीधा एवं स्पष्ट होना चाहिए ताकि सही उत्तर
मिल सके।
2. प्रश्नावली
की लम्बाई कम होनी चाहिए अर्थात प्रश्नों की संख्या बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए।
बहुत अधिक प्रश्नों वाली प्रश्नावली के सही उत्तर नहीं मिल पाते हैं।
3. एक
अच्छी प्रश्नावली में दिये गये निर्देश स्पष्ट एवं पूर्ण होते हैं तथा सभी पदों को
पारिभाषित भी किया गया होता है।
4. प्रश्न
की शब्दावली स्पष्ट एवं सरल होनी चाहिए।
5. प्रश्नावली
के प्रश्न वस्तुनिष्ठ होने चाहिए।
6. प्रश्नावली
में प्रश्नों को मनोवैज्ञानिक तरीके से व्यवस्थित किया जाना चाहिए। पहले सामान्य
तथा बाद में अधिक विशिष्ट प्रश्न पूछे जाने चाहिए।
7. जहां तक
सम्भव हो उत्तेजित करने वाले प्रश्नों को प्रश्नावली में नहीं रखना चाहिए।
8. प्रश्नावली
के प्रश्न इस प्रकार के होने चाहिए कि उनका अंकन तथा विश्लेषण की प्रविधि का
निर्धारण पहले से ही कर लेना चाहिए।
प्रश्नावली दिखने में
आकर्षक, साफ
सुथरी एवं अच्छी तरह छपी होनी चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों