सरकार और जनसम्पर्क - Government and Public Relations
सरकार और जनसम्पर्क - Government and Public Relations
लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जनसम्पर्क का विशेष महत्व है। सरकार का मुख्य उद्देश्य जन कल्याण होता है अतः अपने समस्त कार्यक्रमों की सूचना जन-जन तक पहुंचाना जनता पर उनके प्रभाव को जाँचना तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्थितियों और समस्याओं से उन्हें अवगत कराना, सभी शासन के लिए आवश्यक हैं। ये सभी कार्य जनसम्पर्क विभाग करता है।
आजकल तो विरोधियों के क्रियाकलापों को ध्यान में रखते हुए उन्हें चुप कराने के लिए भी जनसम्पर्क प्रचार कार्य करता है।
अंग्रेज सरकार ने समाचार पत्रों से सम्पर्क रखने तथा सूचना देने के लिए ही प्रेस कमिश्नर की नियुक्ति की थी। बाद में 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंफॉर्मेशन की स्थापना की गयी। जिसका नाम आजादी के बाद बदल कर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ) कर दिया गया। स्वतंत्रता के पश्चात् केंद्रीय व प्रांतीय सरकारों ने अपने अपने स्तर पर भी जनसम्पर्क निदेशालयों की स्थापना की।
केन्द्रीय सरकार दो स्तर पर जनसम्पर्क करती है-
(क) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनसम्पर्क विदेशों से प्राप्त जानकारी एकत्रित करना, दूसरे देशों से सम्बन्ध सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान वहां की कार्यप्रणाली का अध्ययन तथा उसका उपयोग अपने देश की विभिन्न विशिष्टताओं का प्रचार-प्रसार, दूतावासों व उच्चायोगों को सूचनाएं उपलब्ध कराना आदि अनेक कार्य जनसम्पर्क विभाग के ही उत्तरदायित्व में होते हैं। भारतीय दूतावास विदेशों में भारत की छवि के प्रमुख संवाहक होते हैं। अपने देश के सभी उन्नत क्षेत्रों जैसे कृषि, तकनीकी, कला, संस्कृति आदि की सूचनाएं अनेक माध्यमों से उन तक पहुंचाई जाती है। विदेश विभाग विदेश प्रसार प्रभाग इसी लक्ष्य की पूर्ति में संलग्न रहते हैं। आज की दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय जनसम्पर्क का महत्व बहुत बढ़ गया है, क्योंकि इसी के जरिए कोई देश दुनिया में अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।
(ख) राष्ट्रीय स्तर पर जनसम्पर्क राष्ट्रीय स्तर अथवा आंतरिक स्तर पर केन्द्रीय सरकार के लिए जो मन्त्रालय जनसम्पर्क का दायित्व निभाता है वह 'सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय है। सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय के अन्तर्गत अनेक विभाग कार्यरत हैं।
1. पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau)
2. आकाशवाणी (All India Radio)
3. दूरदर्शन (Doordarshan)
4. फिल्म डिवीजन ( Film Division)
5. विज्ञापन (Advertising )
6. प्रकाशन विभाग (Publication Department)
7. क्षेत्र प्रचार निदेशालय (Directorate of Field Publicity)
8. गीत व नाटक विभाग (Song and Drama Division)
1. पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau ): यह कार्यालय दो प्रमुख विभागों में बंटा है -
(क) प्रशासनिक विभाग
(ख) प्रेस प्रचार कार्यालय
(क) पत्र सूचना कार्यालय कार्यालय का यह विभाग निम्नलिखित कार्यों का उत्तरदायित्व निभाता है
(अ) केन्द्र की नीतियों, योजनाओं, निर्णयों, कार्यक्रमों की जानकारी लेता है।
(ब) सूचनाओं के आधार पर संदेश या समाचार तैयार करता है।
(स) संदेशों को कैसे प्रचारित करें तथा कौन से माध्यम उपयोग करें इस बात का निर्णय करता है।
(द) देश में ही नहीं अपितु विदेश में भी सूचना पहुंचाने की व्यवस्था करता है।
(य) संवाददाताओं व फोटोग्राफरों को मान्यता प्रदान करना एवं उनका नामांकन (Registration) करना भी इसी का कार्य है।
उपर्युक्त सभी कार्यों की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक कार्यालय अनेक विभाग व अधिकारी होते हैं। इसके अधीन एक मुख्य सूचना अधिकारी होता है और कई क्षेत्रीय सूचना अधिकारी भी।
केन्द्र सरकार के अधीन जनसम्पर्क के लिए और भी कई विभाग हैं जिनमें से कुछ मुख्य इस प्रकार हैं
1. फोटो डिवीजन
2. बाल फिल्म समिति
3. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा
4. फिल्म महोत्सव निदेशालय
5. राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय
6. फिल्म वित्त निगम
7. चलचित्र निर्यात निगम
8. फिल्म विकास निगम
9. रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज पेपर्स
10. केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड
11. फिल्म व टेलीविजन इंस्टीट्यूट
वार्तालाप में शामिल हों