बुद्धि परीक्षणों के प्रारूप - IQ Tests Formats

बुद्धि परीक्षणों के प्रारूप : IQ Tests Formats

बुद्धि परीक्षणों के प्रारूप : IQ Tests Formats

 प्रशासन के आधार पर बुद्धि परीक्षण दो प्रकार के होते हैं।

 व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण (Individual Intellignece Test)

 सामूहिक बुद्धि परीक्षण (Group Intelligence Test)


व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण

 एक समय में एक ही व्यक्ति पर प्रशासन किया जाने वाला परीक्षण व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण कहलाता है। इसके प्रशासन में एक कुशल दक्ष तथा प्रशिक्षित परीक्षणकर्ता की आवश्यकता होती है। किसी आयु समूह हेतु प्रश्नों का चयन सरलता से कठिनता की ओर किया जाता है। इन प्रश्नों का उत्तर बालक मौखिक रूप से या निष्पादन के द्वारा देता है। इन प्राप्त प्रत्युत्तरों के आधार पर बुद्धिमापन का प्रयास किया जाता है। बिने-साइमन बुद्धि परीक्षण, स्टैनफोर्ड-टरमन संशोधन, वैश्लर बुद्धि परीक्षण, गुडएनफ ड्रा ए मैन परीक्षण व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण के प्रमुख उदाहरण हैं।



सामूहिक बुद्धि परीक्षण

सामूहिक बुद्धि परीक्षणों के द्वारा एक ही समय में व्यक्तियों के विशाल समूहों पर प्रशासित किया जा सकता है। सामूहिक बुद्धि परीक्षणों का प्रारम्भ द्वितीय विश्वयुद्ध के समय में प्रारम्भ हुआ। सैनिकों की भर्ती के लिए ऐसे बुद्धि परीक्षण की आवश्यकता थी जो एक साथ अनेक व्यक्तियों पर प्रशासित किया जा सके। इसी कारण आर्मी अल्फा परीक्षण तथा आर्मी बीटा परीक्षणों का निर्माण हुआ। आर्मी अल्फा परीक्षण अंग्रेजी भाषा जानने वालों के लिये तथा आर्मी बीटा परीक्षण अंग्रेजी न जानने वालों व अशिक्षितों के लिये था। इस प्रकार के परीक्षण का प्रशासन तथा फलांकन सरल होता है तथा सामान्य प्रशिक्षण के उपरान्त कोई भी सामान्य व्यक्ति इनका प्रशासन कर सकता है। एस. जलोटा, आर. के. टण्डन व प्रयाग मेहता के सामान्य मानसिक परीक्षण किया जाने वाला परीक्षण व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण कहलाता है। इसके प्रशासन में एक कुशल दक्ष तथा प्रशिक्षित परीक्षणकर्ता की आवश्यकता होती है। किसी आयु समूह हेतु प्रश्नों का चयन सरलता से कठिनता की ओर किया जाता है। इन प्रश्नों का उत्तर बालक मौखिक रूप से या निष्पादन के द्वारा देता है। इन प्राप्त प्रत्युत्तरों के आधार पर बुद्धिमापन का प्रयास किया जाता है। बिने-साइमन बुद्धि परीक्षण, स्टैनफोर्ड-टरमन संशोधन, वैश्लर बुद्धि परीक्षण, गुडएनफ ड्रा ए मैन परीक्षण व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण के प्रमुख उदाहरण हैं। 


सामूहिक बुद्धि परीक्षण के उदाहरण है।

(ब) विषय वस्तु एवं भाषा के आधार पर बुद्धि परीक्षणों को दो श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है।

1. शाब्दिक बुद्धि परीक्षण

2. अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण

 

1. शाब्दिक बुद्धि परीक्षण :- 

शाब्दिक बुद्धि परीक्षणों में शब्दों या भाषा के माध् यम से प्रश्नों या समस्याओं को प्रस्तुत किया जाता है तथा परीक्षार्थी भी शब्दों या भाषा के माध्यम से इन प्रश्नों या समस्याओं का उत्तर प्रदान करते हैं। शाब्दिक परीक्षण प्रायः कागज-कलम परीक्षण या लिखित परीक्षण होते हैं। शाब्दिक बुद्धि परीक्षण व्यक्तिगत तथा सामूहिक दोनों प्रकार के हो सकते हैं। बिने-साइमन परीक्षण तथा जलोटा, टंडन व मेहता के बुद्धि परीक्षण शाब्दिक बुद्धि परीक्षणों के उदाहरण हैं।





2. अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण:- 

अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण में शब्दों या भाषा का प्रयोग न करके चित्रों या अन्य स्थूल वस्तुओं के माध्यम से समस्यायें प्रस्तुत की जाती है। चित्रों या स्थूल सामग्री की सहायता से प्रश्नों की रचना की जाती है परीक्षार्थी को सही चित्र या वस्तु छांटकर अथवा कुछ क्रिया करके अपने उत्तर को व्यक्त करना होता है। अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण दो प्रकार के - 

(i). कागज-कलम परीक्षण (Paper Pencil Tests) तथा 

(ii) निष्पादन परीक्षण (Performance Tests) के रूप में हो सकते हैं। रेविन की प्रोग्रेसिव मैट्रिक्स कागज-कलम प्रकार का तथा भाटिया बैटरी निष्पादन प्रकार का अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण है।