शोध प्रारूप के उद्देश्य - Objectives of Research Design
शोध प्रारूप के उद्देश्य - Objectives of Research Design
मैनहाइम (1977 142) ने शोध प्रारूप के निम्नवत पाँच उद्देश्य बताए हैं
1) शोध प्रारूप अपनी उपकल्पना को सत्यापित करता है और वैकल्पित उपकल्पनाओं का खण्डन करने हेतु पर्याप्त साक्ष्य संकलित करता है।
2) एक पूर्ण विकसित शोध, परियोजना की भावी योजनाओं को संचालित करने के लिए एक मार्गदर्शी अध्ययन की आवश्यकता प्रस्तुत करता है।
3) एक ऐसा शोध क्रियान्वित करना जिससे शोध की विषयवस्तु और शोध की कार्यविधि की दृष्टि से दोहराया जा सके।
4) शोध प्रारूप का उद्देश्य चरों/परिवयों के मध्य सह-संबंधों को इस प्रकार से जाँचने में सक्षम होना होता है जिससे सहसंबंध ज्ञात हो सके।
5) शोध प्रारूप का उद्देश्य शोध सामग्रियों के चयन की उचित तकनीकों के चुनाव और साधनों के अपव्यय को रोकने में सक्षम होना होता है।
यहाँ शोध प्रारूप के उद्देश्यों को निम्नानुसार उल्लेखित किया जा सकता है -
1) शोध विषय को परिभाषित, स्पष्ट एवं व्याख्या करना ।
2) अध्ययन क्षेत्र स्पष्ट करना
3) शोध का सम्पूर्ण परिदृश्य प्रदान करना।
4) तकनीकों और परिणामों को बताना।
5) शोध को सीमा एवं परिधि प्रदान करना ।
6) संसाधन और समय की सुनिश्चितता।
वार्तालाप में शामिल हों