शोध समस्या के चुनाव के बारे में व्यावहारिक बातें - Practical Points about the Choice of a Research Problem

शोध समस्या के चुनाव के बारे में व्यावहारिक बातें - Practical Points about the Choice of a Research Problem

जिकमंड (1988) के अनुसार शोध समस्या के चयन हेतु निम्नलिखित बिन्दु महत्वपूर्ण हैं - 


• अध्ययन का उद्देश्य क्या है?


• इस संबंध में पूर्वज्ञान कितना है? 


• क्या निश्चित किया जाना है?


• क्या अतिरिक्त जानकारी जरूरी है?


• क्या मूल्यांकित किया जाना है?


• इसका मापन किस प्रकार से किया जाना है?


• क्या इष्टतम आधार पर तथ्य संकलन किया जा सकेगा?


• क्या यह वर्तमान शोध के लिए प्रासंगिक है?


• क्या उपकल्पना की निर्मिति की जा सकती है?


• क्या शोध के लिए समय,धन व संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं? 


सामाजिक शोध एक ऐसा कार्य है जो काफी सोच-समझ कर किया जाता है। यदि समस्या के चुनाव तथा निरूपण में असावधानी हो जाए तो शोध के परिणाम भ्रामक होंगे। समस्या के चुनाव के संबंध में निम्नलिखित बातें विचार करने योग्य हैं -


1) समस्या के बारे में प्रारम्भिक ज्ञान 


2) समस्या के चयन में सावधानी


3) चयन से पूर्व समस्या के स्वरूप को भली-भांति समझ लेना


4) समस्या की प्रकृति के अनुरूप उपयुक्त पद्धति का चयन


5) अध्ययन क्षेत्र के निर्धारण में सावधानी


6) समय, धन व संसाधन के खर्च का लेखा-जोखा 


7) सूचनाओं और उनके स्रोतों के बारे मेंपर्याप्त ज्ञान


8) संभावित कठिनाईयों के बारे में सजगता