उपकल्पनाओं के निर्माण में समस्याएँ - Problems with Building Hypotheses
उपकल्पनाओं के निर्माण में समस्याएँ - Problems with Building Hypotheses
शोधकर्ता को उपकल्पना के निर्माण में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुडे एवं हॉट ने इस संबंध में मूल रूप सेतीन समस्याओं को प्रस्तुत किया है -
• यदि शोध विषय का पर्याप्त सैद्धान्तिक ज्ञान नहीं है तो शोधकर्ता उचित उपकल्पना के निर्माण में सफल नहीं हो सकता।
• यदि शोधकर्ता में शोध विषय से संबंधित तार्किक सैद्धान्तिक स्वरूप को इस्तेमाल करने की योग्यता का अभाव है तो भी उपकल्पना का निर्माण संभव नहीं और यदि उपकल्पना निर्मित भी हो जाए तो वह अवश्य ही गलत ढंग से बनेगी।
• वास्तव में यदि शोधकर्ता को उपकल्पनाओं की सत्यता और प्रामाणिकता के परीक्षण हेतु उपलब्ध शोध प्रविधियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है तो भी उपकल्पना के निर्माण में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों