कृषि मंत्रालय की योजना - Scheme of Ministry of Agriculture



कृषि मंत्रालय की योजना - Scheme of Ministry of Agriculture


कपास संबंधी तकनीकी मिशन के मिनी-मिशन-दो के अन्तर्गत सघन कपास विकास कार्यक्रम के उद्देश्य:- 


(क) टेक्नोलॉजी के हस्तांतरण,


(ख) बढ़िया बीजों की आपूर्ति 


(ग) IPM, गतिविधियों में उन्नति की पर्याप्त मात्रा में और समय पर आपूर्ति उपलब्ध कराने के माध्यम से प्रति यूनिट क्षेत्र पैदावार बढ़ाना।

कृषि और सहकारिता विभाग देश में तिलहन, दालों, मक्का और खजूर तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिये TMOP&M के तहत केन्द्रीय प्रायोजित योजना का क्रियान्वयन कर रहा है।


(i) तेलहन उत्पादन कार्यक्रम (OPP)


(ii) राष्ट्रीय दाल विकास परियोजना (NPDP)


(iii) तीव्र गति युक्त (Accelerated) मक्का विकास कार्यक्रम (AMDP)


(iv) खजूर तेल विकास कार्यक्रम ( OPDP) 

दसवीं पंचवर्षीय योजना में इन्हें एक केन्द्रीय प्रायोजित सघन योजना (ISOPOM) में मिला दिया गया है।


बायोफर्टिलाइजर्स के विकास एवं उपयोग सम्बंधी राष्ट्रीय परियोजना के उद्देश्य : बायोफर्टिलाइजर्स का उत्पादन एवं वितरण


(i) विभिन्न प्रकार के बायो- फर्टिलाइजर्स के मानकों का विकास तथा इसकी गुणवत्ता को बेहतर बनाना


(ii) बायोफर्टिलाइजर्स के कारखानों की स्थापना के लिए अनुदान देना


(iii) प्रशिक्षण एवं प्रचार







कृषि संबंधी विस्तार सेवाओं को मजबूत बनाने के उप घटकः-  स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से कृषि विस्तार


1. किसान संगठनों के माध्यम से कृषि विस्तार 


2.स्वदेशी तकनीकी जानकारी को मजबूत बनाना


3. कृषि विस्तार की निगरानी और मूल्यांकन को मजबूत बनाना 


लघु कृषक कृषि व्यापार संघ के उद्देश्य : अलग-अलग तरह के कृषि व्यापार को समर्थन देकर ग्रामीण इलाकों में आय और रोजगार बढ़ाने के लिये नये से विचारों को प्रोत्साहन देना।


झूम खेती के क्षेत्र के लिए वाटरशैट विकास परियोजना अन्तर्गत राज्य प्लान योजना लिए अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के उद्देश्य:


(a) वाटरशेड बनाकर भूमि और जल का संरक्षण करके झूम खेती क्षेत्र के पहाड़ी ढलानों को बचाना और भूमि के क्षरण को रोकना।


(b ) झूम खेती करने वालों (झूमिया परिवार ) को विकसित उत्पादक भूमि और खेती के सुधरे हुए उपायों को उपलब्ध कराना।


(c ) घरेलू एवं भूमि आधारित गतिविधियों के माध्यम से झूम खेती करने वाले लोगों के सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार करना।


(d ) भूमि की क्षमता का पर्याप्त उपयोग तथा बेहतर टेकनोलॉजी उपलब्ध कराकर झूम खेती के दुष्प्रभावों को कम करना । 


भारत में कीटनाशक प्रबन्धन प्रयास को सुदृढ़ बनाने उन्हें आधुनिक बनाने सम्बंधी योजना के उद्देश्य :-  रासायनिक कीटनाशकों के विवेकहीन और मनमाने उपयोग को कम करने की दृष्टि से भारत सरकार ने एकीकृत कीटनाशक प्रबंधन प्रणाली अपनाई है जिसमें यांत्रिकी और जैविक तरीके अपनाये गये हैं और रासायनिक कीटनाशकों का आवश्यकतानुसार उपयोग करने पर ध्यान दिया गया है जिससे देश में पौधा संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो सके। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश में पर्याप्त संख्या में बायो कंट्रोल प्रयोगशालाएं स्थापित की जानी आवश्यक हैं। भारत सरकार ने इन प्रयोगशालाओं को स्थापित करने के लिए गैर-सरकारी संगठनों का सहयोग लेने का निर्णय किया है और इस प्रयोजनार्थ उन्हें उपकरणों की खरीद के लिये सहायता अनुदान देने का भी निर्णय किया है।