साक्षात्कार की वैधता तथा विश्वसनीयता - Validity and reliability of the interview
साक्षात्कार की वैधता तथा विश्वसनीयता
किसी भी साक्षात्कार की सफलता के लिए आवश्यक है कि वह वैध तथा विश्वसनीय हो किसी साक्षात्कार की वैधता तब बढ़ जाती है जब साक्षात्कार एक अच्छे एवं पूर्व निर्धारित संरचना में निर्मित किया गया हो ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वास्तव में सार्थक सूचनाओं का संकलन किया गया हो। इसे हम विषय वस्तु वैधता कहते हैं। सम्बन्धित क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नों के चयन में सहायता लेने से भी वैधता बढ़ती है।
किसी साक्षात्कार की विश्वसनीयता का मूल्यांकन किसी अन्य समय के साक्षात्कार में प्रश्नों के थोड़े से भिन्न प्रारूप में पूंछकर किया जा सकता है। किसी अन्य समय में साक्षात्कार तो पुनः आयोजित करने पर भी प्रतिक्रियाओं में संगतता का मापन किया जा सकता है। यदि एक से अधिक साक्षात्कारकर्ताओं का प्रयोग हुआ है तो विभिन्न साक्षात्कारकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के मध्य विश्वसनीयता स्थापित करना आवश्यक है।
वार्तालाप में शामिल हों