बुद्धि की विशेषताएँ - characteristics of intelligence

बुद्धि की विशेषताएँ - characteristics of intelligence

बुद्धि की विशेषताएँ

बुद्धि व्यक्ति की जन्मजात शक्ति है।

बुद्धि व्यक्ति को वातावरण के साथ प्रभावकारी ढंग से सामंजस्य करने की क्षमता प्रदान करती है।


बुद्धि व्यक्ति को अमूर्त चिंतन करने की योग्यता देती है। बुद्धि व्यक्ति को उद्देश्यपूर्ण क्रिया करने के लिए प्रेरित करती है।


बुद्धि व्यक्ति को पुराने अनुभवों से लाभ उठाने की योग्यता प्रदान करती है।


एक से अधिक मानसिक गुणों का समूह बुद्धि है।


बुद्धि व्यक्ति को किसी भी समस्या के समाधान में अन्तर्दृष्टि प्रदान करती है।


बुद्धि की सहायता से ही व्यक्ति विवेकपूर्ण तर्कपूर्ण एवं संगत ढंग से विभिन्न विषयों पर चिंतन कर पाता है।