अनुसूची की विशेषताएँ - Characteristics of Schedule

अनुसूची की विशेषताएँ - Characteristics of Schedule

 अनुसूची की विशेषताएँ - Characteristics of Schedule


अनुसूची की निम्नलिखित विशेषताएं हैं -


1) अनुसूची समस्या से संबंधित विभिन्न प्रश्नों की एक क्रमबद्ध तालिका है जिसका प्रयोग सामाजिक शोध में तथ्य संकलन की एक प्रविधि के रूप में किया जाता है। 


2) इसका प्रयोग तब होता है जब उत्तरदाता बिखरे हुए क्षेत्र में फैले नहीं होते हैं बल्कि शोधकर्ता की पहुँच में होते हैं।


3) ये प्रश्न प्रायः शोधकर्ता और उत्तरदाता से आमने-सामने की स्थिति में पूछे जाते हैं। 


4) अनुसूची के प्रश्नों को पूछते समय शोधकर्ता कुछ सामान्य शोध सिद्धांतों एवं प्रविधि से उत्तरदाता का मार्गदर्शन करता रहता है।


5) अनुसूची का आकार प्रायः छोटा होता है क्योंकि बहुत लंबी अनुसूची ते पर उत्तरदाता के लिए उबाऊ होने की संभावना बनी रहती है।


6) अनुसूची स्वयं शोधकर्ता द्वारा भरी जाती है।


7) अनुसूची के सारे प्रश्न छपे होते हैं और साथ ही यह एक पृथक उपकरण के रूप में भी काम करती है।