अनुसूची की विशेषताएं - Characteristics of Schedule
अनुसूची की विशेषताएं - Characteristics of Schedule
प्रश्नों के चुनाव के समय शोध के उद्देश्य, क्षेत्र की स्थिति उत्तरदाताओं के स्वभाव तथा अनुसंधान करने वाले कार्यकर्ताओं की योग्यता आदि पर विचार किया जाना चाहिए। इस प्रकार प्रश्नों का चयन निम्न बातों को ध्यान में रखकर सावधानीपूर्वक करना चाहिए
1) आकार
प्रश्न छोटे, सुगम, सरल एवं उत्तरदाता से संबंधित हों एवं न्यूनतम संख्यात्मक स्थिति हों।
2) बौद्धिक स्तर
उत्तरदाता के बौद्धिक स्तर के आधार पर प्रश्न नियोजित किए जाने चाहिए।
3) श्रेणीबद्धता, कमबद्धता
प्रश्नों में एक तारतम्यता व क्रमबद्धता होनी चाहिए।
4) स्पष्टता प्रश्न की भाषा
सरल एवं स्पष्ट होनी चाहिए जिससे कि प्रश्न उत्तरदाता की समझ में आसानी से आ सके।
5) वैषयिक्ता प्रश्न शोध
विषय से संबंधित होने चाहिए उसके इतर प्रश्नों को पूछने से बचना चाहिए।
6) अस्पष्टता
प्रश्नों में अस्पष्टता से बचना चाहिए, इस प्रकार के प्रश्नों के सही उत्तर नहीं मिल पाते हैं।
7) बहुअर्थक पेचीदा प्रश्न
इन प्रकार के प्रश्नों को तैयार नहीं करना चाहिए।
8) समय
प्रश्नों के चयन में इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उत्तरदाता कम समय में अधिक उत्तर दे सके और वह उबाऊ महसूस न करे, अन्यथा शोध में विश्वसनीयता का स्तर कम होने की संभावना रहती है।
9) विचारात्मक गहन
प्रश्नों का प्रयोग इस प्रकार के प्रश्नों के इस्तेमाल से कई विश्वसनीय सूचनाएं प्राप्त होती हैं। जब उत्तरदाता क्यों, कब, कैसे आदि प्रश्नों का उत्तर देता है तो इससे अन्य उत्तर की सत्यता को समझने में सहायता होती है।
10) निषिद्ध क्षेत्र या गुप्त जीवन से संबंधित प्रश्न
इस प्रकार के प्रश्नों की सूचना देने में उत्तरदाता स्वयं को लज्जित पाता है। अतः वह इनसे बचने या गलत उत्तर देने का प्रयास करता है। इसलिए ऐसे प्रश्न नहीं पूछे जाने चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों